चापी जलाशय में कांग्रेस नेताओं के होली मिलन में नंगाडो की थाप और उड़े गुलाल,कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव हुए शामिल

बिलासपुर। रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह चापी जलाशय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी शामिल हुए। 

होली मिलन समारोह में शामिल मुख्य अतिथि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि: होली एक ऐसा त्योहार है जो लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करता है । इस त्यौहार में लोगों के बीच सभी तरह के भेद खत्म हो जाते है ।उन्होंने आगे कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर बधाई के पात्र है जो इन्होंने इतने शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया ।

नगाड़े और ढोलक के थाप और फाग गीत के धुन ने कार्यक्रम में ऐसा समा बांधा कि इसमें विधायक अटल भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए । रंग गुलाल के साथ फूलों की होली ने सभी लोगों का मन मोह लिया ।

  कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री , कांग्रेस नेता आदित्य दीक्षित , पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे , जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक महेश दुबे नरेंद्र बोलर पंच राम सूर्य वंशी अभय नारायण राय ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी , अश्वनी उद्देश्य ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन यासीन खान ने और आभार प्रदर्शन शीतल जायसवाल में किया ।

  इस अवसर पर मदन कहरा , रवि परिहार, गोवर्धन आमों , संतोष साहू, कृष्णा साहू, अभिषेक मिश्रा , सावन यादव , रॉकी अनुरागी , कुल दीपक दुबे, सुनील अग्रवाल पार्षद , शिवा पांडे , बीना मसीह , नाजरा खान , जशवंत जायसवाल , जगन्नाथ आर्मो, आशीष शर्मा , नीरज जायसवाल , संजय जायसवाल , कान्हा गुप्ता , सबलू पांडे , कपिल जायसवाल , ए के राय , हंस मनी महंत , संजू जायसवाल , अनिल जायसवाल , महावीर साहू , अजय दुबे , अमित दुबे , राजेश ठाकुर , अगर दास मानिकपुरी , रामनीहोरा कमलशेंन , संतोष सोनी , जनार्दन भोसले ,नेतराम साहू नीलू सिंह ठाकुर , सुश्री शुक्रिता पोर्ट, श्यामा मानिकपुरी , कमल साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।: रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह चापी जलाशय में संपन्न हुआ विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भी शामिल हुए ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन

Sun Mar 15 , 2026
बिलासपुर। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए आधारशिला विद्या मंदिर सैनिक स्कूल में “जहाँ हमारा हित निहित है” विषय पर एक विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता तथा भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप […]

You May Like

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी