आपदा में जीवन बचाने के लिए तत्पर रहें जल मित्र : कलेक्टर श्री अग्रवाल

*बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं से बचाव का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 50 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाणपत्र*

बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026/ बाढ़ एवं जल दुर्घटनाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए जल मित्रों को तैयार करने आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आज समापन हुआ। एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने 50 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल एवं एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र परसदा के संचालक श्री लक्ष्मी प्रसाद वर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय त्वरित निर्णय, सही तकनीक और समन्वित प्रयास लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का नियमित अभ्यास करें और जरूरत पड़ने पर पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में सहयोग दें। उन्होंने सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित जल मित्रों की उपलब्धता से आपात स्थितियों में तत्काल सहायता पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों से बचाव कार्यों और प्रशिक्षण के अनुभवों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी लिए। उन्होंने कौशल को अद्यतन बनाए रखने के लिए समय-समय पर रिफ्रेशर कोर्स आयोजित करने और जल मित्रों का व्हाट्सएप समूह बनाने का सुझाव दिया, ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ तथा बांध, नदी एवं तालाबों में डूबने की घटनाओं से बचाव के लिए 26 से 30 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं तहसीलों के कोटवारों, मछुआरों, गोताखोरों और कुशल तैराकों सहित 50 प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जल मित्रों की टीम तैयार कर राहत एवं बचाव व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना

Fri Oct 30 , 2026
*गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री को बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी* *कोरिया मिलेट्स कैफे से 37 महिलाओं को मिला रोजगार*   रायपुर, 30 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं आज अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की नई इबारत लिख […]

You May Like

Breaking News