डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, रक्तवीर के रूप में एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डाक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया

बिलासपुर,  बिलासपुर के शिक्षाविद्, समाज सेवक एवं रक्तवीर डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, रक्तवीर के रूप में एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था PHHD Magic Book of Record Foundation द्वारा मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है| अभी वर्तमान में ये रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं| इसके साथ साथ प्रगतिशील युवा स्वर्णकार समाज बिलासपुर में भी महासचिव के पद पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं| डा. रूद्र नारायण सोनी को यह सम्मान राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया|

समारोह में सम्मानित अतिथिगण के रूप में मुख्य अतिथि डॉ वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष बाल आयोग, राज्य मंत्री दर्जा), श्री सुनील सोनी ( विधायक रायपुर दक्षिण), श्री सुधीर गौतम (छ.ग. राज्य शिक्षा आयोग), श्री प्रभात मिश्रा (अध्यक्ष राजभाषा आयोग) विशेष रूप से उपस्थित थे|

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्नब चक्रवात से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने और कर्ज माफ करने विधायक देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

Thu Oct 29 , 2026
भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश में आए ‘अर्नब चक्रवात’ के कारण हुई भारी बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने किसानों को हुई आर्थिक क्षति की […]

You May Like

Breaking News