कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को कोलकाता पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया

भिलाई, 28 अक्टूबर 2026। कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को कोलकाता पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। करीब 13 महीने से फरार चल रहे संदीप की गिरफ्तारी उस समय हुई, जब वह कथित तौर पर झारखंड के एक थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और थाने के बाहर ही उसे पकड़ लिया। अदालत में पेशी के बाद उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

संदीप अग्रवाल पर कारोबार की आड़ में 300 करोड़ रुपये से अधिक की रकम के कथित गबन का आरोप है। गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार के नाम पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित धोखाधड़ी को लेकर उसके खिलाफ मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। इस मामले में उसके परिजनों और अन्य सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस कई राज्यों में दबिश दे रही थी।

13 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, झारखंड में गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, संदीप अग्रवाल लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें अहमदाबाद, गांधीधाम, भुवनेश्वर, रायपुर, भिलाई और कोलकाता समेत कई शहरों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। करीब 13 महीने तक तलाश के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन झारखंड में मिली।

बताया जा रहा है कि संदीप एक थाने में सरेंडर करने पहुंचा था। इसी दौरान कोलकाता पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और थाने के बाहर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

भाई संजय और सचिन के नाम भी मामले में

इस मामले में संदीप अग्रवाल के दोनों बड़े भाई संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल के नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आए हैं। 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन में सबसे बड़ा पुनीत कार्य किसी के जीवन को गढ़ना है- अमर अग्रवाल

Wed Oct 28 , 2026
 बिलासपुर। स्थानीय डी.पी. विप्र महाविद्यालय में विश्वविद्यालयीन स्तरीय ‘साइनेक्स मिलेनियम’ का शानदार रजत जयंती समारोह में विद्यार्थियों के कौशल क्षमता को लेकर 25वां वर्ष पूर्ण कर रहा है। जिसमें महाविद्यालय सहित 27 कॉलेज के 104 मॉडल और महाविद्यालय से 818 मॉडल सहित कुल 922 मॉडल के साथ 2776 छात्र/छात्राओं के […]

You May Like

Breaking News