वाह अनिला भेडिया मैडम आपने दिल्ली के महिला आयोग की प्रेस वार्ता में गजब ही कर दिया!

: बिलासपुर। वाह अनिला भेडिया मैडम आपने  तो दिल्ली में गजब ही कर दिया! राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय कार्यशाला पर  एक ऐसी पत्रकार वार्ता हुई जिससे छत्तीसगढ़ की डौडीलोहारा की विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का कद  अभा कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय में निश्चित ही बढ़ गया। पत्रकार वार्ता की मुख्य वक्ता तो रागिनी नायक थी और उनके साथ केरल की मंत्री बिंदु कृष्ण के साथ दूसरी ओर बैठकर राष्ट्रीय पत्रकारों से बात करने का अवसर अनिला भेड़िया को भी मिला। असल में यह पत्रकार वार्ता राष्ट्रीय महिला आयोग के दो दिवसीय कार्यशाला जिसका विषय तो महिला सशक्तिकरण था पर पूरे कार्यक्रम में केवल प्रधानमंत्री का यश गान किया गया पर कांग्रेस द्वारा कार्यशाला के घोषित औचित्य से हटकर जो दिखावटी इवेंट हुआ उसे पर प्रहार था।

अनिला भेड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर की महिला विधायक को आना था पर 40% ही आई। शायद उन्हें पता था कि कार्यशाला में महिलाओं की वास्तविक स्थिति पर चर्चा नहीं होगी और केवल मोदी जी का डंका पीटा जाएगा। कार्यक्रम में पांच पुरुष मंत्री मंच पर थे और कार्यशाला का उद्घाटन भी लोकसभा अध्यक्ष ने किया। हाल में अग्रिम पंक्तियों में तब तक महिला विधायकों को स्थान नहीं मिला जब तक उन्होंने अपने स्थान के लिए संघर्ष में आवाज नहीं उठाई। यहां तक की मंच संचालन भी पुरुषों द्वारा किया गया। अनिला भेड़िया ने कहा कि पूरे कार्यक्रम में पूर्वोत्तर में महिलाओं की स्थिति से लेकर, डी लिमिटेशन पर भी चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बेहतर होता यह कार्यक्रम महिला आयोग मंच के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में कर लिया जाता।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में अनिला भेड़िया का विशेष स्थान है वे महिला है, आदिवासी हैं, उच्च शिक्षित हैं और अब जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार का आधा कार्यकाल बीत गया और उन्हें दिल्ली में प्रमुखता मिल रही है इससे लगता है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी,राज्य में  उनके कार्य क्षेत्र का विस्तार करेंगे। अनिला भेड़िया भूपेश बघेल सरकार में महिला एवम बाल विकास मंत्री रहते हुए बेहतर परफार्मेन्स दिया था और 2o23 के चुनाव में राज्य में कांग्रेस सरकार के गिर जाने के बाद भी उन्होंने अपनी सीट बचाते हुए चुनाव जीत कर दिखाई थी हालांकि विभाग के कुछ भ्रष्ट्र अफसर उन्हें हरवाने पूरी शक्ति लगा डाली थी लेकिन उनके क्षेत्र में मजबूत पकड़ और वोटरों से सीधे जुड़ाव ने उन भृष्ट्र अफसरों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.। अब जबकि भाजपा सरकार के महिला आयोग की प्रेस वार्ता में श्रीमती भेड़ियां ने जो खरी खरी बातें कही उससे कांग्रेस में उनका कद बढ़ना स्वभाविक हैं.

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास से 13 किलो गांजा के साथ पति पत्नी समेत 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sun Sep 13 , 2026
एसीसीयू एवं थाना मस्तुरी पुलिस की अवैध गांजा के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं डीएसपी एसीसीयू व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के […]

You May Like

Breaking News