
कोटा एसडीएम ने अटैच स्थान पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने आदेश दिया था अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी
बिलासपुर । जिले में राजस्व विभाग में किस तरह स्वेच्छाचारिता चल रही है इसका प्रमाण कोटा ब्लॉक के आमगोहन के पटवारी के रुतबे से मिल रहा है। कांग्रेस विधायक द्वारा कलेक्टर को की गई शिकायत पर आमागोहन के पटवारी अंकित स्वर्णकार कोटा एसडीएम ने बेलगहना तहसील कार्यालय में अटैच करने का आदेश 7 अप्रैल को जारी करते हुए तत्काल पदभार करने का आदेश देते हुए अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दिया था । आश्चर्य है कि आदेश के एक सप्ताह बाद भी पटवारी आमगोहन से टस से मस नहीं हुआ है। यह उल्लेखनीय है कि पटवारी जैसे तृतीय वर्ग कर्मचारी को अटैच किए जाने के विरोध में गांव वालों के साथ मिलकर भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल ने प्रशासन से नाराजगी जाहिर कर पटवारी को वापस लाने की मांग कर डाली थी।
हफ्ता भर पहले मोहित जायसवाल ने बताया था कि कोटा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने ग्रामीणों के साथ पटवारी के मनमानी की शिकायत की थी और हटाने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल पटवारी को अटैच कर दिया , इससे ग्रामीण नाराज हो गए और मोहित जायसवाल से मामले की शिकायत की ।मोहित जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिल कर कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि जिस पटवारी को प्रशासन ने अच्छे काम का इनाम दिए उसे ही बिना जांच के कलेक्टर ने हटा दिया।
प्रशासन से मौखिक शिकायत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा नया पटवारी जिसको पदस्थ किया गया है उस पर भ्रष्टाचार के आरोप है जबकि पुराने पटवारी ने सरकारी जमीन अवैध कब्जे से बचाई जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ उसका अवैध कब्जा पटवारी निकाल रहा है तो उसके खिलाफ कांग्रेसी शिकायत कर रहे है और प्रशासन ने बिना जांच उसे अटैच कर जिला।
मोहित जायसवाल ने कहा कि अगर कार्रवाई करना था तो पहले जांच करा लेते दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होती तो आपत्ति नहीं थी लेकिन बिना जांच कांग्रेसी विधायक के शिकायत पर पटवारी को अटैच करना गलत है उसे वापस नियुक्त किया जाए।
इधर कोटा एसडीएम आईएएस टी अरविंथ कुमारन ने पटवारी अंकित स्वर्णकार को अमागोहन से हटाने का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन उनके आदेश का पालन पटवारी ने सप्ताह भर बाद भी नहीं किया इससे यह पता चलता है कि पटवारी या तो अपने उच्च पदस्थ अधिकारी को गंभीरता से नहीं लिया या फिर राजनैतिक पहुंच का तरीका अपनाया है।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Wed Apr 15 , 2026
बिलासपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की छुट्टी सुबह 11 बजे तक करने को कहा है, ताकि बच्चे तेज धूप से सुरक्षित रह सकें। साथ ही, दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रमुख […]