जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास से 13 किलो गांजा के साथ पति पत्नी समेत 04 गांजा तस्कर गिरफ्तार

एसीसीयू एवं थाना मस्तुरी पुलिस की अवैध गांजा के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं डीएसपी एसीसीयू व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत् रविवार को थाना मस्तुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पुरूष एवं एक महिला जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास ओवर ब्रिज के नीचे में अपने-अपने पास पिट्टू बैग एव झोला में अवैध रूप से गांजा रखकर बिकी करने के लिए ग्राम मटियारी थाना सीपत जाने के लिए ऑटो बस का इंतजार कर रहे है।

 मुखबिर की सूचना पर तत्काल एसीसीयू बिलासपुर एवं थाना मस्तूरी की टीम द्वारा जयरामनगर रेल्वे फाटक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए 01 पुरूष आरोपी 01 महिला आरोपिया एवं 02 विधि से संघर्षरत् बालक के कब्जे से कुल 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 6,50,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त कर एनडीपीएस के सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई किया गया है। आरोपियों से पूछताछ पर जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा को जिला बलांगीर उड़ीसा राज्य से सस्ते दामो में खरीदकर ग्राम मटियारी सीपत क्षेत्र में महंगे दामों में बिकी करने हेतु लेकर आना बताये हैं।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी (ए सी सी यू प्रभारी), निरीक्षक सलीम खाका (थाना प्रभारी थाना मस्तूरी) उप निरीक्षक सुजान जगत उप निरीक्षक कमलेश बंजारे,प्र आर प्रमोद सिंह,आर, प्रेम सुर्यवंशी, मुकेश शर्मा, रवि यादव, रमेश यादव, धीरेन्द्र तोमर का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

आकाश सिसोदिया पिता राजू सिसोदिया उम्र 21 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछ ग्राम मटियारी

 श्रीमती पूर्वा मालिया पति आकाश सिसोदिया उम्र 20 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछे ग्राम मटियारी

 कृष्णा पाण्डेय पिता रंजीत पाण्डेय उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी

नीरज नायक पिता राजाराम नायक उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 18 झाड़ू मोहल्ला थाना उमरिया 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 को को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’ देशभर में एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान

Sun Sep 13 , 2026
बिलासपुर । राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। विद्या भारती ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह ठीक 11 बजे पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का राष्ट्रव्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया है। अभियान […]

You May Like

Breaking News