गर्मी और तेज धूप भी,ट्रैफिक वालों कुछ तो रहम करो, लाल सिग्नल 2 मिनट तक तो हरा सिग्नल सिर्फ़ 20 सेकेंड ये बहुत नाइंसाफी है!

बिलासपुर  (CGN 36) । पूरे शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में बदल देने कवायद हो रही है तो दूसरी तरफ शहर के अधिकांश चौक चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की कहानी कुछ और कह रही है।  महाराणा प्रताप चौक, नेहरू चौक ,अग्रसेन चौक मंगला चौक समेत और भी कई और भी व्यस्त चौक ऐसे है जहां ट्रैफिक का दबाव बहुत ज्यादा रहता है ।विशेषकर महाराणा चौक में तो हरा सिग्नल होते ही भगदड़ सी मच जाती है। इस चौक से व्यापार विहार,रायपुर रोड,हाईकोर्ट ,मंगला की  ओर तथा शहर की तरफ आने जाने वाले चार पहिया ,दो पहिया,भारी वाहन, यात्री बसों की बहुतायत रहती है ।

मुख्य मुद्दे की बात यह है कि अब तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में किसी भी वाहन चालक को पल भर रुकने का जी नहीं करता । ट्रैफिक सिग्नल में लाल बत्ती की  टाइमिंग सेटिंग  120 सेकेंड यानी दो मिनट तक रहती है लेकिन  हरी बत्ती के लिए सिर्फ 20 सेकेंड रखने से बमुश्किल 5 या 6 वाहन ही निकल पाते है ।

लोग परेशान हो जाते है । कई सिग्नल में 20 सेकेंड के हरी बत्ती का ध्यान रखते हुए अनेक दुपहिया  वाहन,ऑटो वाले,ई रिक्शा चालक जल्दी निकलने की हड़बड़ी में सड़क के बायीं ओर रास्ता जाम कर खड़े हो जाते है ताकि हरी बत्ती जलते ही वे तुरंत निकल जाएं जिसके कारण बाईं तरफ जाने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से खड़े रहना पड़ता है ।

मुख्य समस्या सिग्नल के टाइमिंग को लेकर है । 20 सेकेंड के हरी बत्ती के टाइमिंग को बढ़ाया जाना जरूरी है । तेज हो रही गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी निरीह पब्लिक पर रहम करिये अन्यथा चिलचिलाती धूप में खड़े रहने से  किसी वाहन  चालक की तबियत खराब  होने की स्थिति में  बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी । बिना हेलमेट, गलत दिशा , तीन सवारी, निर्धारित लाइनिंग पार करने ,आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने जैसे मामलों में आन लाइन जुर्माना करना आप लोगों को जन्म सिद्ध अधिकार है और करना भी चाहिए लेकिन आम जनता को सुविधाएं भी तो देना आपका कर्तव्य बनता है। आम पब्लिक सुविधा के नाम पर आपसे सिर्फ यही चाहती है कि ट्रैफिक सिग्नल में जितना देर तक लाल बत्ती का टाइमिंग है ,उससे कम से कम आधा टाइमिंग हरी बत्ती का सेट करवा दें । इतनी सुविधा देने मात्र से ट्रैफिक स्मूथली क्लियर हो जाएगी और लोग परेशान भी नहीं होंगे । यह समझ से परे है कि ला ल बत्ती जितने देर जलती है उससे यदि किसी ट्रैफिक सिग्नल में औसतन 50 वाहन आकर  खड़े हो जाते है तो सिर्फ 20 सेकेंड में ये सारे वाहन कैसे क्लियर हो जाएंगे । आधा से ज्यादा वाहनों को दूसरी बार हरी बत्ती जलने का इंतजार करना पड़ता है और ट्रैफिक ज्यादा हुआ तो तीन बार तक हरी बत्ती जलने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। सर्वाधिक दिक्कत महाराणा प्रताप चौक में होती है। 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन पीढ़ियों से निवासरत आदिवासी परिवारों के दावों का सत्यापन कर उन्हें वन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान किया जाए

Wed Mar 18 , 2026
  बिलासपुर।  बिलासपुर प्रेस ट्रस्ट भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में वन अधिकार, आदिवासी बेदखली, हसदेव अरण्य संरक्षण एवं तालाबों पर अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों को सामाजिक कार्यकर्ता जे पी देवांगन न प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए […]

You May Like

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी