बिलासपुर में 4 सी एयरपोर्ट होने पर उत्तर छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हो सकेगा 

 

मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, जांजगीर चांपा ,शक्ति, बलोदा बाजार, बेमेतरा जैसे जिलों के लिए रायपुर के मुकाबले ज्यादा नजदीकी एयरपोर्ट सरगुजा संभाग के लिए भी बड़े एयरपोर्ट की दूरी घटेगी

 

बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने 135000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले छत्तीसगढ़ राज्य में बिलासपुर एयरपोर्ट को 4सी श्रेणी में विकसित करने के फायदे रेखांकित किए हैं। समिति ने कहा कि कोंटा से रामानुजगंज तक लगभग 1000 किलोमीटर की दूरी में वर्तमान में केवल रायपुर में 4c श्रेणी का एयरपोर्ट है। फूलसी सैनी एयरपोर्ट का अर्थ होता है कि यहां बोइंग और एयर बस जैसे बड़े विमान उतर सकते हैं। इन बड़े विमान में प्रति व्यक्ति ईंधन का खर्च कम होने के कारण यात्रा किराया छोटे विमान की तुलना में काम होता है। जहां बिलासपुर में संचालित होने वाला एटीआर विमान अधिकतम 72 यात्री ले जा सकता है वही बोइंग और एअरबस न्यूनतम 180 यात्री लेकर यात्रा करते हैं। इसके कारण एयरलाइंस को कम स्टाफ में अधिक सवारियों को हैंडल करने का मौका भी मिलता है कुल मिलाकर बड़े विमान संचालित होने पर ही हवाई यात्रा ज्यादा सस्ती और सुलभ होती है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर छत्तीसगढ़ में बिलासपुर का एयरपोर्ट यदि 4 सी श्रेणी का हो जाएगा तो एयरपोर्ट से मुंगेली की दूरी 54 किलोमीटर जांजगीर की दूरी भी लगभग इतनी ही कोरबा और सकती की दूरी 100 किलोमीटर से कम रहेगी। यही नहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के बलौदा बाजार और बेमेतरा जिले भी रायपुर की तुलना में नजदीकी एयरपोर्ट पाएंगे क्योंकि बलोदा बाजार से बिलासपुर एयरपोर्ट 50 किलोमीटर भी नहीं है और बेमेतरा से यह दूरी लगभग 80 किलोमीटर है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के नव बड़े राज्य में केवल एक ही एयरपोर्ट फोर्स की श्रेणी का होना राज्य के समग्र विकास में बहुत बड़ी बाधा है। इसके कारण राज्य निर्माण के पश्चात होने वाला लगभग पूरा निवेश रायपुर दुर्ग भिलाई के आसपास केंद्रित हो गया है और उत्तर छत्तीसगढ़ में केवल कोयला खदान और पावर प्लांट के लिए ही निवेश किया जा रहा है जिससे भयंकर पर्यावरण संतुलन और विस्थापन हो रहा है। यह स्थिति राज्य के लिए अच्छी नहीं है। क्योंकि इससे राज्य के सभी क्षेत्रों को विकास का बराबर मौका नहीं मिल रहा है और यह स्थिति मध्य प्रदेश के समय की स्थिति जैसी है जब भोपाल इंदौर ग्वालियर के अलावा छत्तीसगढ़ को विकास का मौका नहीं मिलता था।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा ।आज रवि बनर्जी, बद्री यादव, परसराम कैवर्त ,समीर अहमद बबला, रामशरण यादव ,मनोज तिवारी ,महेश दुबे टाटा, देवेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेंद्र यादव, अनिल गुलहरे, दीपक कश्यप, गोपी राव, अमर बजाज, संदीप बाजपेई, मजहर खान ,रणजीत सिंह खनूजा, प्रतीक तिवारी ,ऋषि राज सिंह, गौतम और अखिल अली शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News