रेल दुर्घटना में मृतकों के परिवार को एक एक करोड़ मुआवजा और नौकरी दी जाए:कांग्रेस

 

बिलासपुर। कोरबा मेमू लोकल ट्रेन और माल गाड़ी के बीच गतौरा स्टेशन के पास भीषण एक्सीडेंट हुआ ,जिसमे कई लोगो की मृत्यु हुई है और बहुत लोग घायल हो गए है, आज शाम 7.00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 01 द्वारा शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के पास केंडल जला कर मृत लोगो को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की ।

कांग्रेस ने कहा कि देश मे आये दिन रेल दुर्घटनाएं हो रही है ,पर रेल मंत्री न तो इस्तीफा दे रहे है और न ही सिस्टम में कोई सुधार के लिए कारगर व्यवस्था कर रहे है, जब से संचार प्रणाली कंप्यूटेरिसड हुआ है ,रेल दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है , रेल मंत्रालय कहता है कि एक ही ट्रैक में दो से तीन गाड़ियों का परिचालन होता है और एक निश्चित दूरी पर गाड़ियां रुक जाती है किंतु इस दुर्घटना ने सिद्ध कर दिया कि सरकार की सारे सिस्टम फेल है पैसेंजर अपनी जान को जोखिम में रख कर यात्रा करे ,

कांग्रेस ने कहा कि एक्सीडेंट इतनी भीषण थी कि ट्रेन की इंजन और बाद वाली बोगी माल गाड़ी के ऊपर चढ़ गई ।

कांग्रेस रेल प्रशासन से मांग करती है कि मृतको के परिजनों को एक -एक करोड़ की मुआवजा ,परिवार के एक सदस्य को रेल विभाग में नियमित नौकरी और गम्भीर घायल लोगो को कम से कम 50-50 लाख की सहायता एवं सामान्य घायल लोगो को 5 -5 लाख की मदद दी जाए ।

 

कांग्रेस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक जिम्मेदारी तय नही होगी तब तक विभाग में कसावट नही आएगी और मजबूर जनता दुर्घटनाओं का शिकार होती रहेगी।

केंडल जलाने और शोक सभा में पूर्व महापौर रामशरण यादव, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप,प्रवक्ता ऋषि पांण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू यादव,पूर्व पार्षद रमाशंकर बघेल ,पूर्व पार्षद स्वर्णा शुक्ला

शेख नजरुद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा,आशुतोष शर्मा,अयाज़ खान,अहमद असद,रवि गेडाम,रमजान गौरी,कृष्ण मुरारी बाजपेयी,रितेश मसीह,वकार खान,वसीम बख्स,अखलाक खान,कमल गुप्ता आदि उपस्थित थे ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7,8,9 नवंबर को कुंदन पैलेस में क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन, आस-पास के जिलों के लिए निवेश का सुनहरा अवसर

Wed Nov 5 , 2025
 बिलासपुर।  शहर रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। फॉर्च्यून एलिमेंट्स द्वारा प्रस्तुत CREDAI Property Expo 2025 का भव्य आयोजन आगामी 7, 8 एवं 9 नवम्बर 2025 को कुंदन पैलेस, श्रीकांत वर्मा मार्ग, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। “आपने Address Change कराया क्या?” थीम पर आधारित […]

You May Like

Breaking News