500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहन रहे शामिल*
🔹 *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण होली मने, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद
🔹
बिलासपुर,। बिलासपुर में होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण त्यौहार मने, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एस पी रजनेश सिंह ने किया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार तथा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू, बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



