संत रविदास ने अपने विचारों और शिक्षाओं से लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया और प्रेरणा दी

जयंती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनु.जाति मोर्चा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

बिलासपुर। संत शिरोमणी गुरू रविदास की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनु.जाति मोर्चा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह, बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनु.जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व मंत्री डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा बिलासपुर शहर दीपक सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, तुलसी बघेल सहित अनु.जाति मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनु.जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि संत रविदास अपनी वाणी में उन्होंने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न। रविदास जी ने अपने विचारों और शिक्षाओं से लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया और प्रेरणा दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृश्णमूर्ति बांधी ने कहा कि संत रविदास महान पुरुषों में से एक थे और उन्होंने समाज में अपनी अलग छाप छोड़ी। उनके द्वारा गाए दोहों और पदों से लोगों का उद्धार हुआ। वह जात-पात से कोसों दूर रहते थे और यही सीख दूसरों को देते थे।

भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय ने कहा कि हर साल माघ महीने में गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। एक महान भक्त, समाज सुधारक और भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत रविदास जी ने हमेशा जाति-भेद का विरोध किया था और समानता, भक्ति और मानवता का संदेश दिया था।

 भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि रविदास जी ऐसे समाज की शासन व्यवस्था चाहते है जंहा सबको भोजन मिले, कोई भी भूखा न सोए। उन्होंने ऊंच-नीच भेदभाव, जाति-पाति, धर्मभेद और छुआछूत आदि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाया।

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि रविदास जी ने अपने जीवन में पिछड़ों व दबे लोगों को उद्धार किया, जिससे गरीब लोगों का मनोबल बढ़ा था। महान संत रविदास कई नामों से प्रसिद्ध है। वे एक प्रसिद्ध संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक व्यक्ति थे। प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने मंच का संचालन किया ।

कार्यक्रम में संत रविदास समाज के प्रमुखों का पदाधिकारियों ने शाल श्रीफल भेंट कर फूल मालाओं से सम्मान किया।

इस अवसर पर अनु.जाति मोर्चा राजेश्वर भार्गव, अनिल सोनवानी, तिरिथराम यादव, एस.कुमार मनहर, हितेश रात्रे, मिस्टर इंडिया, सतीश सोनकर, पृथ्वीपाल राय, हरवंश कस्तूरिया, अभिशेक बोले, दीपमाला कुर्रे, प्रकाश अवस्थी, दिनेश प्रभाकर, संतोश पनोरे, श्याम खाण्डेकर, ज्वाला कौशिक, सुरेश खटकर, प्रकाश कमलसेन, दुर्गा कोसले, रीना खाण्डेकर, दिनेश प्रभाकर, सावित्री रात्रे, सरिता कमलसेन, योगेश बोले, बीनू निराला, कलेश्वर सूर्यवंशी, घनश्याम कमलेसन, मिनाक्षी बोमडे, रेखा सूर्यवंशी, विनोद बंजारे, सुबोध लहरे, रहस गढ़ेवाल, खिलावन पटेल, शंकर अहिरवार, कृश्णा देवी लहरे, सुमन राज, संध्या चौधरी, उवर्शि पालेकर, रानी बांधेकर, अनीता अहिरवार, सुमन राज, विश्णु इंदुआ, प्रेमलता तम्बोली, अरूण खरे सहित समाज प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थानों में व्यवस्था का फीडबैक आमजन से लेने "अनुभव"क्यूआर कोड हुआ लांच,बिलासपुर रेंज अंतर्गत आने वाले सभी थानों में यह व्यवस्था आज से लागू

Thu Feb 5 , 2026
  आमजन द्वारा दिए गए फीडबैक सीधे आईजीपी दफ्तर में पहुंच जाएगा बिलासपुर (CGN 36)।बिलासपुर पुलिस रेंज के पुलिस महा निरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड प्रारम्भ कर दिया गया है।संभाग आयुक्त ,पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा “अनुभव” क्यू आर कोड लॉन्च हो चुका […]

You May Like

Breaking News