
**शहरी विकास योजनाओं की प्रगति की करेंगे समीक्षा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों का करेंगे निरीक्षण**
नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 10 से 12 नवंबर, 2026 तक उत्तराखंड के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे केंद्र सरकार की शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे तथा नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, श्री साहू 10 नवंबर को विभिन्न नगरीय निकायों में मंत्रालय की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे पंतनगर पहुंचकर वहां शहरी विकास कार्यों और संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
11 नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचेंगे। वहीं, 12 नवंबर को वे रुद्रपुर के नगरीय निकाय में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थलों का निरीक्षण करेंगे।


