गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा

*बड़े पद की जिम्मेदारियों के बीच भी सादगी और संस्कार बरकरार, अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव की पेश की मिसाल*

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने गृहग्राम डिंडौरी,विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली में अपने पुराने और सहज अंदाज में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा की और गौमाता की सेवा कर अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की।

राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद श्री तोखन साहू का अपने गृहग्राम और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव इस अवसर पर विशेष रूप से देखने को मिला। आम लोगों के बीच रहकर गौसेवा करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि व्यक्ति जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल कर ले, लेकिन उसे अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं को सदैव संजोकर रखना चाहिए।

श्री तोखन साहू ने कहा कि गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है। गौसेवा हमें करुणा, संवेदना और समर्पण की प्रेरणा देती है। हमारी परंपराएं केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज में सेवा और सद्भाव के संस्कारों को भी मजबूत करती हैं।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्री तोखन साहू ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संदेश दिया।

पद और प्रतिष्ठा से व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी, अपने संस्कार और सेवा का भाव ही उसकी वास्तविक पहचान होते हैं।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपावली पर सिम्स अलर्ट मोड पर रहा, तीन दिन में 1100 से अधिक मरीज पहुंचे, सड़क हादसे और मारपीट के सबसे ज्यादा मामले

Tue Nov 10 , 2026
पटाखों से झुलसने के 14 मरीज भर्ती, सांस लेने में तकलीफ के 20 मरीजों का भी हुआ उपचार बिलासपुर। दीपावली पर्व के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में विशेष चिकित्सकीय व्यवस्था की गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों को अलर्ट […]

You May Like

Breaking News