नाइट लैंडिंग से संबंधित सभी काम बिलासा देवी एयरपोर्ट में पूरे हुए,एयरपोर्ट प्रबंधन डीजीसीए को नाइट लैंडिंग लाइसेंस के लिए शीघ्र आवेदन करें

राज्य सरकार नाइट लैंडिंग सुविधा की आने के संभावना के आधार पर एयरलाइन कंपनियों से नई उड़ानों की बात करें

बिलासपुर, 3 जनवरी ।हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा यानी आईएफआर श्रेणी में उन्नयन हेतु सभी आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। अब बिलासपुर एयरपोर्ट प्रबंधन को विधिवत फॉर्मेट में डीजीसीए यानि डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन के समक्ष नाइट लैंडिंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत करना है। समिति ने मांग की कि यह आवेदन शीघ्र अति शीघ्र प्रस्तुत किया जाए जिस के एक समयबद्ध कार्यक्रम में इंस्पेक्शन आदि पूरा कर यह लाइसेंस जल्दी से जल्दी बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सके।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से यह मांग की है कि निकट भविष्य में मिलने वाले नाइट लैंडिंग लाइसेंस को देखते हुए अभी से एयरलाइन कंपनियों से सुबह और रात की उड़ानों के संबंध में चर्चा प्रारंभ करें। समिति ने कहा कि इस लाइसेंस के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट से सुबह-सुबह या रात के समय भी महानगरों से सीधी उड़ान आना-जाना कर सकेगी और हवाई सुविधा के तहत 1 दिन में ही व्यक्ति किसी महानगर जाकर लौट सकेगा। समिति ने मांग की कि वर्तमान में 72 सीटर विमान रखने वाली सभी कंपनियों को राज्य सरकार एक ओपन टेंडर के माध्यम से आमंत्रित करें।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी बद्री यादव अनिल गुलहरे भय्यू सिंह गौतम नारद श्रीवास प्रतीक तिवारी विजय वर्मा राशिद बख्श डॉ प्रदीप राही संतोष पीपलवा दीपक कश्यप प्रकाश बारानी अमर बजाज मनोज तिवारी शिरीष कश्यप रमाशंकर बघेल संदीप बाजपेई अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सार्वजनिक स्थानों पर शराब व अन्य नशा करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले19 लोगो पर कार्रवाई

Sat Jan 3 , 2026
बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में आम सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य नशा सेवन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने वाले 19 व्यक्तियों को चिन्हित कर मौके पर ही वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित […]

You May Like

Breaking News