केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 13 नवंबर को कंतेली आगमन की तैयारियों की संभाली कमान, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के साथ ली महत्वपूर्ण बैठक

*मोदी की गारंटी’ को धरातल पर साकार करने की दिशा में मुंगेली को मिलेगी विकास की नई सौगात, मुख्यमंत्री करेंगे कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण**

। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण एवं विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में 13 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत कंतेली पहुंचेंगे और कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की महत्वपूर्ण सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण प्रवास को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सक्रिय पहल करते हुए मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले के साथ ग्राम कंतेली में जनप्रतिनिधियों, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। श्री साहू ने सभी से सुझाव आमंत्रित करते हुए सामूहिक सहभागिता से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी की गारंटी’ केवल संकल्प नहीं, बल्कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने का विश्वास है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इन संकल्पों को एक-एक कर धरातल पर साकार कर रही है। मुंगेली विधानसभा में कॉलेज सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिक्षा के विस्तार, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा देने वाला है। विकास का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं और अवसर पहुंचाना है। इसी भावना के साथ सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का मुंगेली आगमन क्षेत्र के लिए उत्साह और गौरव का अवसर है। यह आयोजन केवल विकास कार्यों के लोकार्पण तक सीमित नहीं, बल्कि जनविश्वास, जनभागीदारी और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से एकजुट होकर मुख्यमंत्री के स्वागत एवं कार्यक्रम की सफलता में सहभागी बनने की अपील की।

बैठक में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीनानाथ केशरवानी, श्री शैलेश पाठक, श्रीमती रजनी मानिक सोनवानी, श्री नितेश भारद्वाज, श्री अश्वनी चंद्राकर, श्री संतोष चतुरगोष्टि सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी मिले लंबित महंगाई भत्ते का एरियर:

Mon Nov 9 , 2026
-छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ दुर्ग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव की राज्य शासन से मांग  99 माह का पुराना एरियर जीपीएफ खाते में जमा करने और जनवरी से अक्टूबर 2026 तक के 10 माह का एरियर तत्काल नकद भुगतान करने और और केंद्र के समान प्रभावशील तिथि से […]

You May Like

Breaking News