बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, जेल दाखिल

 

 **आरोपी के कब्जे से नगदी 1950 रूपये एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त

**आरोपी का नाम – भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष साकिन पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड क्र 13 बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी 

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है मुख्यालय रायपुर से प्राप्त लेयर ।। म्यूल खातों की जांच कर कार्यवाही करने संबंधी निर्देश प्राप्त होने तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार के म्यूल खातों की जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर भारत शासन द्वारा संचालित पुलिस पोर्टल समन्वय (JMIS) के माध्यम से BANK OF MAHARASHTRA सकरी ब्रांच हाफा रोड सकरी जिला बिलासपुर के संदिग्ध बैंक खाता कमांक ********313 की जानकारी JMIS पोर्टल से प्राप्त किया उपरोक्त बैंक खाते के विरूद्ध लगभग 18 शिकायत दर्ज होना पाया गया है। खाता धारक एवं उपयोगकर्ता द्वारा अपराधिक षडयंत्र रचकर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर पीड़ितों के खातों से बिना उनकी सहमति के चुराई हुई संपत्ति को इधर-उधर कर उपयोग किया गया है। प्रथम दृष्ट्वा BANK OF MAHARASHTRA के संदिग्ध बैंक खाता क्रमांक ********313 (म्यूल) खाता जो कि SHRIDHAM YATRA SEWA SAMITI के नाम से रजिस्टर है उक्त बैंक खाते का प्रोपराइटर उपेंद्र सिंह पिता विजय शंकर सिंह पता आसमा सिटी होम सकरी जिला बिलासपुर  के विरूध्द अपराध धारा पंजीबध्द कर विवेचना के दौरान आरोपी उपेन्द्र सिंह को पूर्व में गिरफतार कर  कोर्ट में पेश किया गया था। प्रकरण में आरोपी भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी स्वयं व अन्य का खाता को जानबुझ कर अत्यधिक लाभ कमाने एवं देने का लालच देकर म्युल एकाउंट के माध्यम से ठगी करने के   आरोपी भानूप्रताप पिता स्व बिसाहू दास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष साकिन पुटपुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, हामु वार्ड क्र 13 बछेरापारा तिफरा थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से नगदी 1950 रूपये एवं एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से विधिपूर्वक गिर फतार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश जेल दाखिल किया गया।

 

 बिलासपुर पुलिस की अपील: अपनी मेहनत की कमाई और बैंक खाते को सुरक्षित रखें। अनजाने लेन-देन से बचें तथा साइबर अपराधियों को अपने खाते का दुरुपयोग करने का अवसर न दें।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज में चलाया गया "ऑपरेशन बाज", कोरबा एवं रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं

Tue Nov 10 , 2026
*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर जिलों के चलाया गया विशेष वारंट तामीली अभियान *एक माह में एक हज़ार से अधिक वारंटों की तामीली की गई *सालों से लंबित पड़े वारंट हुए तामील *बिलासपुर ,मुंगेली, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही एवं सारंगढ़ – भिलाईगढ़ ने किया अच्छा प्रदर्शन जबकि कोरबा […]

You May Like

Breaking News