
बिलासपुर — वन्दे मातरम् मित्र मंडल के पांचवें स्थापना दिवस के उपलक्ष್ಯ में आयोजित भव्य भाषण प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। मंडल की चार सक्रिय टीमों द्वारा शहर के साथ-साथ कोटा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में लगातार संपर्क किया जा रहा है।
संस्थानों के प्राचार्यों, व्यवस्थापकों और छात्रों से मिलकर प्रतियोगिता की जानकारी दी जा रही है, जिसका असर यह है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने 1-मिनट के वीडियो भेजकर उत्साहपूर्वक आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
छात्रों की मांग पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि
अनेक विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों से यह अनुरोध प्राप्त हुआ था कि उन्हें इस आयोजन की सूचना विलंब से मिल पाई है, जिसके कारण वे आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं। विद्यार्थियों के इस व्यापक आग्रह और उनकी तैयारी के लिए पर्याप्त समय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, वन्दे मातरम् मित्र मंडल की कोर कमेटी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत प्रतियोगिता में आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है।
शैक्षणिक संस्थानों में संपर्क अभियान जारी
मित्र मंडल की चार अलग-अलग टीमें पिछले एक सप्ताह से लगातार विद्यालयों, महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का दौरा कर रही हैं:
* टीम क्षमा सिंह एवं आर.एस. विंध्यराज: महर्षि विद्या मंदिर, महर्षि विश्वविद्यालय, श्री पद्माक्षी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, सी.एम.डी. कॉलेज, अर्जुना क्लासेस, डी.पी. विप्र कॉलेज, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, सर सुन्दर लाल महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरीपाठ (कोटा), डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाठ, त्रिवेणी डेंटल कॉलेज, एल.सी.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज व स्कूल, अटल बिहारी वाजपेई महाविद्यालय, कृषि महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय पंधी, न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में संपर्क किया गया।
* टीम पूर्णिमा पिल्ले: राजेंद्र नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल , छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवकीनंदन नगर निगम कन्या शाला , नूतन चौक कन्या शाला , महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, गुरुकुल आईएएस कोचिंग सेंटर आचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट , पंडित रामदुलारे बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिंधी कॉलोनी जरहाभाटा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैथ्स यूनिवर्सिटी राजेंद्र नगर आदि में संपर्क किया गया।
* टीम चंद्रकांत वर्मा एवं गोविंद सिंह कार्की: नवीन कन्या महाविद्यालय चिंगराजपारा, साइंस कॉलेज, डी.एल.एस. कॉलेज, डी.पी. विप्र कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर (प्रताप चौक) सहित अन्य प्रमुख संस्थानों में संपर्क अभियान चलाया गया।
* टीम प्रफुल्ल चौहान: सी.वी. रमन विश्वविद्यालय (कोटा) सहित कोटा क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पहुंचकर प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी।
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में यह जन-सम्पर्क अभियान अभी भी लगातार जारी है।
प्रतियोगिता का मुख्य विवरण
* अ अंतिम तिथि (आवेदन हेतु): 15 अगस्त
* प्रतियोगिता का विषय: लव जिहाद: समस्या एवं समाधान
* आयोजन दिनांक: 23 अगस्त (रविवार)
* समय: दोपहर 3:59 बजे से
* स्थान: पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह, बिलासपुर
वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन एवं कार्यक्रम संयोजक नवीन दुबे ने सभी छात्र-छात्राओं से इस महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और 15 अगस्त तक अपने प्रविष्टि वीडियो भेजने की अपील की है।


