केंद्रीय राज्य मंत्री, बिलासपुर सांसद तोखन साहू के पहल से डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को मिली मंजुरी

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण में आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के लगातार और निष्ठावान प्रयासों के सुखद परिणाम स्वरूप बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।

सांसद बनने के बाद से ही तोखन साहू इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित थे। उन्होंने निरंतर केंद्रीय रेल मंत्रालय के समक्ष छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकता को प्रमुखता से रखा।

शीर्ष नेतृत्व के सामूहिक प्रयास से बनी बात

आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा

सांसद बनने के बाद से ही बिलासपुर लोकसभा और छत्तीसगढ़ के विकास को गति देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन की यह बहुप्रतीक्षित स्वीकृति हमारे उस संकल्प की सिद्धि है। यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी। जनता जनार्दन के इस सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिल्हा क्षेत्र में सड़क,बिजली,सिंचाई ,शिक्षा,उद्योग के क्षेत्र में पर्याप्त विकास कार्य हुए : धरम कौशिक

Thu Jul 30 , 2026
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा:जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना भी है बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार […]

You May Like

Breaking News