अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 720 सीटों वाले भव्य ऑडिटोरियम के सालों से रुके हुए शेष निर्माण कार्य हेतु ₹17.69 करोड़ की लागत निर्माण कार्य का विधिवत शिलापूजन एवं श्रीफल फोड़कर विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विकास कार्य की शुरुआत

बिलासपुर।  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के साइंस कॉलेज में बिलासपुर की बहुप्रतीक्षित,बहुउद्देशीय एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 720 सीटों वाले भव्य ऑडिटोरियम के सालों से रुके हुए शेष निर्माण कार्य हेतु ₹17.69 करोड़ की लागत निर्माण कार्य का विधिवत शिलापूजन एवं श्रीफल फोड़कर विधायक सुशांत शुक्ला ने विकास के नए युग का शुभारंभ किया।

यह ऑडिटोरियम क्षेत्र की सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करते हुए जनसुविधा, सुव्यवस्थित आयोजन एवं पार्किंग व्यवस्था की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा।

विधायक शुक्ला ने कहा यह महत्त्वपूर्ण परियोजना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच, समावेशी विकास नीति एवं जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। इस जनोपयोगी कार्य के लिए प्रदेश के  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  एवं उपमुख्यमंत्री  अरुण साव का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करता हूँ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लापरवाह वाहन चालकों अब तो हो जाओ सावधान क्योंकि नेहरू चौक से लेकर इंदिरा सेतु तक मार्ग ANPR हाईटेक कैमरा से लैस हुआ

Fri Jan 30 , 2026
  *🔹यातायात नियमों का उल्लंघन कर नागरिकों के आवागमन को बाधित करने वाले वाहन चालक पर हो रही है कड़ी और सख्त कार्रवाई 🔹*इंदिरा सेतु से होमगार्ड तिराहा मार्ग में रॉन्ग साइड चलने वाले माजदा चालक पर यातायात पुलिस की कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई।* 🔹*मान. न्यायालय द्वारा सख्त हिदायत के […]

You May Like

Breaking News