
बिलासपुर। स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश के युवा प्रांतीय मंडल द्वारा प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ के नेतृत्व में नगर निगम बिलासपुर के सभापति श्री विनोद सोनी को महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी महाराज के नाम से चौक निर्माण एवं उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष राहुल सराफ ने कहा कि महाराजा श्री अजमीढ़ देव जी महाराज स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं। उनके नाम पर नगर में एक भव्य चौक का निर्माण समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग है, जिससे समाज की आस्था एवं सांस्कृतिक पहचान को सम्मान मिलेगा।
ज्ञापन के दौरान सभापति श्री विनोद सोनी ने समाज की मांग पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्वजातीय स्वर्णकार समाज विकास समिति के प्रदेश एवं युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राहुल सराफ (प्रदेश युवा अध्यक्ष), *विभव सराफ,* जिला महासचिव किसान कांग्रेस आशीष सोनी, सतीश दुर्गा सोनी ,पवन सोनी, रवि सोनी, धीरज सोनी, सिप्पू सोनी, अमन सोनी एवं संस्कार सोनी उपस्थित थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Jul 9 , 2026
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत रांक के शासकीय हाई स्कूल में आज एक प्रेरणादायक और जनकल्याणकारी पहल के तहत निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं में नव प्रवेशी बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा की राह अब और […]