विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा: ढाई महीने से खाली है CGPSC चेयरपर्सन की कुर्सी, युवा हताश

देवेंद्र यादव बोले – इंटरव्यू अटके, भर्तियां रद्द, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकते

भिलाई। आज कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा अपनी वर्षों की मेहनत, संघर्ष और अपने परिवार के संसाधन लगाकर CGPSC के एग्जाम नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है।

देवेंद्र यादव ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के सभी युवा वर्गों में बहुत ही ज्यादा हताशा है। इतनी महत्वपूर्ण संस्था, जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है, उस संस्था में चेयरपर्सन की नियुक्ति लगभग ढाई महीने से रुकी हुई है।

2 लाख नौकरियों के वादे का क्या हुआ?

विधायक देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि सुशासन की सरकार, जिसने सरकार में आने से पहले यह वादा किया था कि 2 लाख नौकरियां समयबद्ध तरीके से दी जाएंगी, अब हाल देखिए, CGPSC में कोई नेतृत्वकर्ता नहीं है। संविधान दिवस के दिन इस संस्था ने लगातार पिछले वर्षों में नोटिफिकेशन जारी किए हैं, लेकिन इस बार अभी तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है।

इंटरव्यू और अटकी भर्तियों पर उठाए सवाल

देवेंद्र यादव ने सरकार से पूछा कि पिछले समय में जो CGPSC के एग्जामिनेशन हुए थे, उसके इंटरव्यू बचे हुए हैं – उसका सरकार क्या करेगी? इसी तरह SCS के एग्जामिनेशन हुए थे, उसके भी इंटरव्यू बचे हुए हैं – उसका क्या करेगी?

उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की बात करें तो पुलिस विभाग की भर्ती को बिना कारण बताए रद्द कर दिया गया – उसका क्या होगा? इसी तरीके से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

पारदर्शिता पर भी सरकार को घेरा

देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले समय में पूरे देश में और छत्तीसगढ़ में युवाओं ने आंदोलन किया। आंदोलन इस बात के लिए था कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और चीटिंग / नकल से बचने के लिए सही नियम, कायदे-कानून बनाए जाएं। लेकिन उस पर सरकार क्या कर रही है? इन सभी बातों से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है, ऐसा दिख रहा है।

सरकार को दी चेतावनी

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने  वीडियो संदेश के माध्यम से सरकार से बहुत स्पष्ट अपील की और साथ ही चेतावनी भी दी – आप छात्रों के भविष्य के साथ इस तरीके का खिलवाड़ नहीं कर सकते।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान

Fri Nov 27 , 2026
*विशेष  लेख  *छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी* Q        लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं से मुक्त मिली, जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व सांस संबंधी दिक्कतों में सुधार हुआ […]

You May Like

Breaking News