संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का रक्षक : चंद्र प्रकाश सूर्या

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया के आश्रित ग्राम बिनैका में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा नवीन आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक समरसता और भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व—पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को संवैधानिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का रक्षक : चंद्र प्रकाश सूर्या

मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि भारतीय संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने का सशक्त आधार है। हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए बाबा साहब अंबेडकर ने जहां हमें धारा 12 से लेकर 35 तक अधिकारों के विषय में लिखा है वही 51 ए में हमें अपने कर्तव्यों के प्रति भी कर्तव्यनिष्ठ बनने का पाठ पढ़ाया है, उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

 मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा बाबा साहब अंबेडकर ने अपने संविधान में सामान्य, पिछड़ा, महिला, बच्चे बुजुर्ग सभी के अधिकारों के बारे में भारतीय संविधान में पूरा मसौदा तैयार किया है।

 बाबासाहेब अंबेडकर ने पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए 16/4 अनुच्छेद 340 पिछड़ा वर्ग आयोग गठित करने का रास्ता प्रशस्त किया ।

 बाबा साहब अंबेडकर जी ही थे जिन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए अपना मंत्री पद त्याग दिया था!

संविधान दिवस केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि उनके विचारों और संघर्ष को आत्मसात करने का दिन है। शिक्षा, समानता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।

जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बताया था। उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ग्रामीणों से संविधान के महत्व को समझने तथा अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा और आपसी भाईचारे से ही समाज का चहुंमुखी विकास होगा।

नौनिहालों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक व पोषण सुविधाएं

संविधान दिवस कार्यक्रम के बाद ग्राम बिनैका में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए चंद्र प्रकाश सूर्या विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नए आंगनबाड़ी भवन बनने से गांव के बच्चों को बेहतर पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं मिलेंगी और उनके सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।

इस अवसर पर मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता भागबली घृतलहरे, मल्हार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे, सरपंच हर प्रसाद भारते, उपसरपंच गोपाल जांगड़े, लल्लू पुरैना, राकेश टंडन, योगेश मिरी, राकेश जांगड़े एवं मनालाल टंडन सहित ग्राम पंचायत के पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News