
देश में कम से कम 20 एयरपोर्ट एक दूसरे से 80 से लेकर 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अतः 120 किलोमीटर दूर रायपुर एयरपोर्ट के कारण विकसित न करने के बहाने को नकारा
समिति ने पी डब्लू डी मंत्री, उप मुख्यमंत्री से बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे विस्तार और एटीसी टावर के लंबित 103 करोड़ के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी देने के साथ-साथ 4c एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से आधिकारिक वक्तव्य जारी करने की मांग की।
बिलासपुर 27 नवंबर, हाई कोर्ट में सरकार के द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए फंड न होने संबंधी स्टैंड की पृष्ठभूमि में आज हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि
बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को 4c श्रेणी में उन्नयन की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है हालांकि इसके लिए पर्याप्त राशि की मंजूरी अभी भी अपेक्षित है।
बिलासपुर एयरपोर्ट का रनवे केवल 1500 मीटर लंबा है यहां बोइंग और एयर बस विमान उतर नहीं सकते। टर्मिनल बिल्डिंग छोटी है यहां तक कि सबसे आवश्यक एटीसी टावर भी स्थाई नहीं है और मोबाइल टावर के भरोसे काम चल रहा है। कलेक्टर बिलासपुर की ओर से रनवे विस्तार के लिए 63 करोड रुपए और एटीसी टावर के लिए 40 करोड रुपए का प्रस्ताव पिछले 5 महीने से आपके विभाग में मंत्रालय स्तर पर लंबित है।
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4c श्रेणी में उन्नयन के लिए पूरी परियोजना लागत अधिकतम 300 करोड रुपए है। यह राशि 2 वर्षों में दो किस्तों में आवश्यक है । राज्य का 1 साल का बजट ही 176000 करोड रुपए है अर्थात प्रतिवर्ष अगर बजट का दशमलव शून्य एक प्रतिशत (0.01) भी आवंटित किया जाए तो बिलासपुर एयरपोर्ट 4c श्रेणी में परिवर्तित हो जाएगा।
समिति ने इस दुष्प्रचार का जोरदार शब्दों में खंडन किया कि दो शेरों के बीच 100 किलोमीटर की दूरी अगर हो तो बड़ा एयरपोर्ट नहीं बनाया जा सकता।
समिति ने गया- पटना, लखनऊ- कानपुर, शिरडी- औरंगाबाद समेत करीब 10 ऐसे उदाहरण दिए जहां 80 से 150 किलोमीटर की दूरी के बीच दोनों शहर में दो बड़े एयरपोर्ट है।
बिलासपुर एयरपोर्ट वैसे भी राज्य की 14 जिलों के सबसे नजदीक है। इस स्थिति को देखते हुए रायपुर के अलावा प्रदेश में एक दूसरे 4 c श्रेणी एयरपोर्ट को विकसित करना जनहित में है और साथ ही यह राज्य के उत्तरी क्षेत्र के विकास में बड़ा योगदान भी देगा।
🌹हाल ही में माननीय हाई कोर्ट में इसी विषय पर हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता के द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए फंड न होने तथा इसकी आवश्यकता वर्तमान में न होने जैसे जो वक्तव्य दिए गए हैं उसकी हमारी समिति कड़े शब्दों में निंदा करती है । समिति ने ज्ञापन में कहा कि हम यह उम्मीद करते हैं कि अधिकारियों के द्वारा इस तरह के जो वक्तव्य दिलाए गए हैं उसे आप एवं राज्य शासन के अन्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री सहमत नहीं है।
इस परिस्थिति में हमारा आपसे अनुरोध है कि बिलासपुर एयरपोर्ट को 4c श्रेणी में विकसित करने का कमिटमेंट जो पूर्व में भी दिया जा चुका है उसे पूरा करने के लिए राज्य सरकार हाई कोर्ट में और सार्वजनिक रूप से घोषणा करें तथा प्रथम चरण के रूप में रनवे विस्तार और एटीसी टावर के लिए लंबित 103 करोड रुपए के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकृति देकर टेंडर आदि की कार्रवाई प्रारंभ करें।
अगर यह एयरपोर्ट आगे जाकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को देने की सहमति होती है तब केंद्र और राज्य के बीच में उक्त राशि का समायोजन किया जाना कठिन नहीं होगा अतः एएआई के निर्णय का रास्ता देखे बगैर रनवे विस्तार और नए एटीसी टावर का काम शुरू किया जाना जरूरी है।
आप चूंकि बिलासपुर के पूर्व में सांसद रह चुके हैं और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र की लोरमी विधानसभा से चुन कर भी आते हैं, अतः आपसे विशेष अपेक्षा है कि आप इस मसले पर आवश्यक कार्रवाई तुरंत कर सार्थक परिणाम दिलाएंगे।
मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने समिति के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए सरकार पीछे नहीं हटेगी समिति के सदस्यों ने उनसे इस विषय पर एक आधिकारिक वक्तव्य जारी करने की मांग की समिति ने कहा कि आधिकारिक रूप से वक्तव्य नहीं आने पर आंदोलन को तेज करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रहेगा।
आज उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री रामशरण यादव महेश दुबे टाटा देवेंद्र सिंह ठाकुर समीर अहमद बबला बद्री यादव विजय वर्मा और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

