मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत रांक हाई स्कूल में बेटियों को मिली रफ्तार – साइकिल से अब सपनों की उड़ान

 बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाक के ग्राम पंचायत रांक के शासकीय हाई स्कूल में आज एक प्रेरणादायक और जनकल्याणकारी पहल के तहत निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं में नव प्रवेशी बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा की राह अब और भी आसान हो सकेगी।

इस योजना की शुरुआत वर्ष 2004-05 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में हुई थी, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी स्कूल तक पहुंच को सरल बनाना है। वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह योजना और अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के सभी हाई स्कूलों में संचालित की जा रही है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं को राहत देना है, जिन्हें दूर-दराज़ से स्कूल आने-जाने में कठिनाई होती थी। अब साइकिल मिलने से वे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगी और पढ़ाई बीच में छूटने की समस्या भी कम होगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम रांक के सरपंच विक्रम प्रताप सूर्यवंशी, प्रणव शर्मा, जोहन वस्त्रकर, गंगाधर मंजारे,सुरेश राठौर केदार नाथ प्राचार्य, हेमलता वर्मा , साहू सर, विपुल मिश्रा, विनोद राठौर,बलराम मेहरा, देवांगन पैनोरे,भानु प्रकाश, अनिल गंधर्व, राकेश राठौर,एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

👉 कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देती है, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है,“बेटीयां पढ़ेगी, विकास गढ़ेगी ।”

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संघरत्न इं. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित ,जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता इं. ए.के. श्रीवास्तव को भी दी गई श्रद्धांजलि

Thu Jul 9 , 2026
बिलासपुर ।फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति बिलासपुर द्वारा जिला समिति कार्यालय में संघरत्न इं. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फोरम के पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ के साथी भी उपस्थित रहे। स्व.टुटेजा के जीवन और कार्यों को किया […]

You May Like

Breaking News