
अधिकांश राज्य चार नए रूट की सीमा से अधिक प्रस्ताव दे रहे
बिलासपुर 15 नवंबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी नई उड़ान योजना में बिलासपुर से नई उड़ानों के लिए अधिक से अधिक रूट के प्रस्ताव प्रस्तुत करें।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि प्रारंभ में केंद्र सरकार ने एक राज्य सरकार को चार नए हवाई मार्गों के प्रस्ताव देने के लिए कहा था परंतु विभिन्न राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार के सामने यह तर्क प्रस्तुत किया की चार हवाई मार्ग नई उड़ान योजना के पूर्ण लाभ उठाने के लिए कम है क्योंकि आज यह ज्ञात नहीं है कि एयरलाइन कंपनी को कौन सा नया हवाई मार्ग लाभप्रद लगेगा जहां वह उड़ान संचालित करेंगे। अतः राज्यों को चार से अधिक हवाई मार्ग प्रस्तावित करने की छूट दी जाए। इस पर केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अधिक हवाई मार्ग प्रस्तावित करने की सहमति दे दी है इस आधार पर कि चयन करते समय बेहतर हवाई मार्ग का चयन हो सके।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि बिलासपुर से हैदराबाद बिलासपुर से इंदौर होकर मुंबई बिलासपुर से दिल्ली और बिलासपुर से कोलकाता प्रतिदिन एक उड़ान का प्रस्ताव अवश्य ही किसने उड़ान योजना में प्रस्तुत किया जाए। इसके अलावा बिलासपुर से अंबिकापुर होकर वाराणसी और बिलासपुर से जगदलपुर होकर विशाखापट्टनम एवं बिलासपुर से भोपाल होकर जयपुर के प्रस्ताव दिए जाने योग्य है।
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से सर्वश्री रवि बनर्जी बद्री यादव डॉक्टर प्रदीप कुमार राही रमाशंकर बघेल गोपी राव अनिल गुलहरे विभूतिभूषण गौतम ऋषि राज सिंह गौतम शिरीष कश्यप मनोज तिवारी समीर अहमद बबला रामशरण यादव देवेंद्र सिंह ठाकुर मनोहर खटवानी
प्रेमदास मानिकपुरी केशव गोरख मोहन जायसवाल मजहर खान संदीप बाजपेई विजय वर्मा रोहित तिवारी अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।




