
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच की स्थापना 18 अप्रैल 1993 को हुई। चेतना मंच के संस्थापक प्रवर्तक – प्रेरक स्वामी वेदानंद सरस्वती जी हैं। इस मंच का उद्देश्य समाज के सभी इकाईयों के मध्य स्नेह एवं सद्भावना का विकास करना तथा संगठित एवं एकीकृत सुदृढ़ समाज का निर्माण, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु रचनात्मक कार्य करना एवं अंतर उपजातीय तथा सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहन सह संरक्षण प्रदान करना, बेरोजगारी दूर करने का प्रयत्न करना, समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, नैतिक, सामाजिक एवं साहित्यक स्तर को ऊँचा उठाने हेतु प्रयत्न करना एवं इस हेतु छात्रावास, सामुदायिक सांस्कृतिक भवन, विघालय, वाचनालय, आदि की व्यवस्था करना तथा प्रतिभावान विघार्थियों को पुरस्कृत करना, समाज में परिवर्तित परिस्थितियों के अनुकूल चेतना जागृत करना, समाज के स्वतंत्रता सेनानियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, वैज्ञानिकों, उन्नत कृषकों तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना एवं महापुरुषों की जयंती आयोजित करना।
इसी कड़ी में कूर्मि चेतना मंच द्वारा इस वर्ष भी अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एवं सामाजिक अधिवेशन का आयोजन दिनांक 16/11/2026 दिन सोमवार को स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार में किया गया है। तीन सत्रों में होने वाले भव्य आयोजन के प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा जिसमें कूर्मि ध्वजगान, राष्ट्रीय कूर्मि चेतना पंचांग 2027 का विमोचन, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवनवृत्त पर व्याख्यान, प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। प्रथम सत्र के मुख्य अभ्यागत श्री अरुण साव माननीय उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ होंगे। समारोह की अध्यक्षता – श्री धरमलाल कौशिक माननीय विधायक बिल्हा, विशिष्ट अभ्यागत कूर्मि बैजनाथ चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष अपेक्स बैंक एवं पूर्व विधायक पंडरिया, डॉ. शारदा कश्यप प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, कूर्मि अजीत चंद्रवंशी प्रदेशाध्यक्ष सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा छत्तीसगढ़, डॉ. हेमंत कौशिक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चेतना मंच, कूर्मि बी.आर. कौशिक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चेतना मंच, कूर्मि इंजी. लक्ष्मीकुमार गहवई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चेतना मंच, कूर्मि ललिता संतोष कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत बिलासपुर, कूर्मि डां. जितेन्द्र सिंगरौल, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आखिल भारतीय कूर्मि महासभा होंगे।
द्वितीय सत्र का शुभारंभ दोपहर 12.30 बजे से होगा जिसमें राजगीत, कूर्मि शिखर सम्मान, कूर्मि चेतना रत्न सम्मान, कूर्मि कृषि रत्न, प्रतिभा सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। इस सत्र के मुख्य अभ्यागत श्री तोखन साहू माननीय सांसद बिलासपुर, होंगे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता- कूर्मि प्रदीप कौशिक – प्रदेशाध्यक्ष छ.ग. कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच, अति विशिष्ट अभ्यागत श्री अमर अग्रवाल माननीय विधायक बिलासपुर, श्री धर्मजीत सिंह माननीय विधयक तखतपुर, श्री सुशांत शुक्ला मानीय विधायक बेलतरा, श्रीमती पूजा विधानी माननीय महापौर बिलासपुर, कूर्मि नारायण चंदेल पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष , विषिष्ट अभ्यागत कूर्मि लक्ष्मी प्रसाद चंद्राकर, संस्थापक अध्यक्ष चेतना मंच, कूर्मि जगदीश प्रसाद कौशिक पूर्व अध्यक्ष चेतना मंच, डॉ. संतोष कौशिक अध्यक्ष सर्व कूर्मि क्षत्रिय समाज तखतपुर होंगे।
तृतीय सत्र दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा जिसके मुख्य अभ्यागत कूर्मि विजय बघेल माननीय सांसद दुर्ग होंगे। अध्यक्षता कूर्मि व्यासनारायण कश्यप माननीय विधायक जांजगीर -चांपा, विशिष्ट अभ्यागतम कूर्मि लताऋषि चंद्राकर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला आखिल भारतीय कूर्मि महासभा, कूर्मि सियाराम कौशिक पूर्व विधायक बिल्हा, कूर्मि ममता मनोज चंद्राकर पूर्व विधायक पंडरिया, कूर्मि सिद्धेश्वर पाटनवार पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चेतना मंच, डॉ. निर्मल नायक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चेतना मंच, कूर्मि मोरध्वज चंद्राकर प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय महासभा होंगे। तीसरे सत्र में संगठन प्रतिवेदन, कूर्मि सामाजिक अधिवेशन, विशिष्ट प्रतिभा सम्मान और आभार प्रदर्शन किए जाएंगे।
मुख्य समारोह के पहले बिलासपुर संभाग के चालीस गाँवों में पटेल जयंती पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत स्वजातियों की वृहद स्तर पर भागीदारी हुई है। पटेल जयंती समारोह के लिए चेतना मंच के संरक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार, इंजी. लक्ष्मीकुमारी गहवई, डा. हेमंत कौशिक, बी. आर. कौशिक, डा. निर्मल नायक, डा. जितेन्द्र सिंगरौल, अध्यक्ष प्रदीप कौशिक, उपाध्यक्ष विश्वनाथ कश्यप, देवी चंद्राकर, माला चंद्राकर, महासचिव अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष ईश्वरी लाल चंद्राकर, समारोह के संयोजक सुरेश कौशिक, सह संयोजक सुनील कौशिक जिला ग्रामीण अध्यक्ष, सचिव देवनारायण कश्यप, सचिव सत्येन्द्र कौशिक, अशोक कौशिक, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा. शारदा कश्यप, महासचिव सुमन कौशिक, युवा प्रदेशाध्यक्ष चमन चंद्राकर, डा. गणेश कौशिक, सुरेश कौशिक, यज्ञेश कौशिक, जिला महिला अध्यक्ष ज्योति सिंगरौल एवं नगर अध्यक्ष स्वाति वर्मा के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है।



