केंद्र सरकार ने देश के संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में कर लिया-सचिन पायलट

जांजगीर में’ संविधान बचाओ रैली’, कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

 

बिलासपुर  ।  जांजगीर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान  बचाओ सभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि संबंधन कोई कागज का टुकड़ा नहीं  है बल्कि यह भारत की लोकतंत्र की आत्मा है, जो लोकतंत्र को जीवित रखने संचालित करने का संपूर्ण दस्तावेज है, इसकी मिसाल पूरे विश्व में दी जाती है। अब तक प्रत्येक सरकार ने इसे पोषित व संरक्षित किया है, मगर पिछले कुछ वर्षों से इस सरकार ने देश के संवैधानिक संस्थाओं को अपने कब्जे में कर लिया है जिससे आम लोगों को उनका अधिकार मिलना मुश्किल हो गया है। पहले की सरकारों में छात्र, मजदूर, किसान आंदोलन किया करते थे और सरकारी उनकी मांगों पर विचार करती थी, मगर आज हालात यह है कि किसान वर्षों से धरने पर बैठे रहते हैं, खिलाड़ी धरना देते हैं मगर उनकी आवाज दबाई जाती है, यहां तक की विपक्ष की आवाज भी दबाई जा रही है, इसकी रक्षा करने के लिए हमारे केंद्रीय तृत्व ने संविधान बचाओ अभियान शुरू किया है जिसकी शुरुआत आपके जिले से की जा रही है।

कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी
सचिन पायलट ने केंद्र सरकार को चेताते हुए कहा, 400 पार का नारा देने वालों को जनता ने 240 में ला कर खड़ा कर दिया। जनता अब संविधान विरोधी ताकतों को पहचान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद को झेला है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए जान दी है। बीजेपी के साथियों को अब बोरिया-बिस्तर समेटने की जरूरत है।

रैली में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब संविधान की रक्षा के लिए जिला, संभाग से लेकर गांव-गांव और घर-घर तक अभियान चलाएगी। ‘जय भीम’ के नारों के साथ रैली का समापन हुआ।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस रैली को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम बताते हुए जांजगीर-चांपा जिले में आयोजन को क्षेत्र का सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल भाषण देने के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए जन-जागरूकता लाने का एक बड़ा कदम है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भारत सरकार इसे अमृतकाल बता रही है, जबकि देश में जनता और सत्ता के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के परिवार को बार-बार परेशान किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन मलकीत सिंह गैदू ने किया तथा आभार प्रदर्शन कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

इस दौरान प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री एस. जरिता लैतफलांग, प्रभारी प्रदेश कांग्रेस सह सचिव विजय जांगिड़, सांसद जोत्सना महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अविभाजित जांजगीर-चाम्पा जिले के विधायकगण राघवेन्द्र कुमार सिंह, ब्यास कश्यप, रामकुमार यादव, श्रीमती शेषराज हरवंश, बालेश्वर साहू सहित प्रदेश के सभी दिग्गज कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।

जातिगत जनणना कांग्रेस की जीत

राहुल गांधी द्वारा उठाए गए जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बोलते हुए कई नेताओं ने इसे कांग्रेस की नैतिक जीत बताया। भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार पहले इसका विरोध कर रही थी लेकिन अब घुटने टेकते हुए इंसे स्वीकार कर लिया है।

संविधान को खतरा :चरणदास महंत

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, लाल किताब संविधान है, जिसमें भारत समाहित है। लेकिन आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संसद कानून बनाने की संस्था है, लेकिन विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा। वे कहते है हम ही संविधान हैं, उसे पढ़ना, समझना और मानना होगा।

बीजेपी पर आरक्षण विरोधी नीति अपनाने का आरोप

ताम्रध्वज साहू और टी.एस. सिंहदेव ने बीजेपी सरकार पर आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने की कोशिश की गई, लेकिन राज्यपाल ने रोक लगा दी।
: पहलगांव और झीरम कांड पर उठाए सवाल

भूपेश बघेल और अन्य नेताओं ने पहलगांव की घटना को लेकरकेंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न तो वहां सेना समय पर पहुंची और न ही सुरक्षा सुनिश्चित की गई। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस ने सेना की तारीफ की, लेकिन अमेरिका के इशारे पर सीजफायर को गलत ठहराया।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोदरी में आबकारी विभाग के अमले ने 250 लीटर कच्ची शराब और 1790 किलो लहान जब्त किया

Mon May 19 , 2025
बिलासपुर।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा प्रभारी. सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में बोदरी चकरभाटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कच्ची शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई और 6 प्रकरणों में 250लीटर कच्ची शराब और 1790किलोग्राम महुआ लहान तालाब एवं नाले से बरामद कर प्रकरण […]

You May Like

Breaking News