देश के 78 साल के इतिहास में भाजपा एकमात्र पार्टी है जो सन 1951 से आज पर्यन्त निरंतर विकास की ओर अग्रसर है जिसने अपने मूल सिद्धांतों से समझौता किए बगैर देश में लोगों का विश्वास जीतते हुए देश की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बन कर उभरी है :अमर अग्रवाल

*विधानसभा बिलासपुर में सम्पन्न हुआ सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन*

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज विधानसभा बिलासपुर में सक्रीय सदस्य कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया लखीराम आडिटोरियम में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सक्रिय सदस्यों से भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा की जानकारी साझा करते हुए पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने बताया कि देश के 78 साल के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जो सन 1951 से आज पर्यन्त तक निरंतर विकास की ओर अग्रसर है जिसने अपने मूल सिद्धांतों से समझौता किए बगैर देश में लोगों का विश्वास जीतते हुए देश की सर्वाधिक सदस्यों वाली पार्टी बन कर उभरी है। पार्टी के देश की एकता अखंडता के सिद्धांतों की रक्षा करते हुए तब के हमारे संस्थापक सदस्यों ने अपने प्राणों की आहुतियां देकर भी पार्टी की मूल भावना को जीवित रखा अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 से लेकर 1980 भारतीय जनता पार्टी की स्थापना काल से अब तक पार्टी ने अनेक उतार चढ़ाव देखे आपातकाल का दंश झेला पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में महीनों महीने तक जेल में डाल कर यातनाएं दी गई बावजूद इसके दमनकारी नीतियों ने पार्टी और कार्यकर्ताओं के मनोबल को झुका नहीं सकी 2014 से अब तक का समय स्वर्णिम काल को हम रूप में देख सकते हैं इस काल में हमने कश्मीर से धारा 370 को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। आंतकवाद उग्रवाद पर नियंत्रण पाया। आज हम देश की नक्सल समस्या को नेस्तनाबूत करने की कगार पर हैं ।देश हित में नए नए क़ानून बनाए गए और विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने एक मजबूत नींव की स्थापना की है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय करनी होगी जिस विश्वास से लोगों ने भाजपा को लगातार अपना जन समर्थन देते आ रही है हमे बड़े ही कृतज्ञता से उनसे सतत संपर्क बनाए रखना होगा। सरकार को हित ग्राही मूलक योजनाओं को उन तक पहुंचाने में सहायक की भूमिका निभानी होगी।

अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव में किए अपने अधिकांश वायदों को एक के भीतर पूरा करा लोगो का भरोसा जीतने में सफल हुई है और जिसका परिणाम यह हुआ कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरी निकाय चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है संगठन महापर्व में जिला बिलासपुर ने उल्लेखनीय कार्य किया है जिसकी सराहना प्रदेश स्तर पर हुई है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल से 14 अप्रैल डा भीमराव अंबेडकर की जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पूरा करना है बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक ,मोबाइल:- 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट

Tue Apr 8 , 2025
बिलासपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। wमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को श्री दुहन […]

You May Like

Breaking News