
बिलासपुर ।फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति बिलासपुर द्वारा जिला समिति कार्यालय में संघरत्न इं. सुरेन्द्र सिंह टुटेजा की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में फोरम के पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ डिप्लोमा अभियंता संघ के साथी भी उपस्थित रहे।
स्व.टुटेजा के जीवन और कार्यों को किया याद
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री कविता चौकसे, इं. एल.के. गहवई, इं. एस. पाटनवार, इं. आर.के. दीक्षित, इं. राजीव नयन शर्मा, इं. आर.पी. शुक्ला एवं इं. बी.एन. ओझा ने संघरत्न स्व.टुटेजा के जीवन, संघर्ष और संगठन के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके के साथ बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्व.टुटेजा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इं. ए.के. श्रीवास्तव को भी दी गई श्रद्धांजलि
सभा के समापन से पूर्व जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त इं. ए.के. श्रीवास्तव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।आयोजन में इं. एल.के. गहवई, इं. एस. पाटनवार, इं. राजीव नयन शर्मा, इं. आर.के. दीक्षित, इं. एच.सी. राठौर, इं. आर.पी. शुक्ला, इं. रवि मोहन, इं. आर.एस. राठौर, इं. एस.पी. मिश्रा, इं. डी.पी. सक्सेना, इं. अनिल सोनी, इं. बी.एन. ओझा, इं. आर.के. मित्तल, इं. राजेन्द्र सक्सेना, सुश्री कविता चौकसे सहित बड़ी संख्या में फोरम के सदस्य उपस्थित थे।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Thu Jul 9 , 2026
बंगवार, खैराहा, बेहराबांध, विजय वेस्ट एवं जगन्नाथपुर परियोजना को कोयला मंत्रालय की प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग बिलासपुर (CGN 36)साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने उत्कृष्ट एवं उत्तरदायी खनन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय की प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग में अपनी पाँच […]