51 साल का सफर अब वटवृक्ष बना, शिक्षा और संस्कार से कलार समाज ने बनाई अलग पहचान: देवेंद्र यादव

पिछड़ा वर्ग के सभी समाज एकजुट हों, आबादी के अनुपात में सत्ता और संगठन में मिले भागीदारी : यादव

भिलाई। छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय पारिवारिक मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने समाज को 51 वर्षों के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकजुटता, शिक्षा और संस्कार होते हैं। कलार समाज ने इन तीनों के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 में मैत्री गार्डन से शुरू हुआ सामाजिक मिलन का यह सफर आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है।

यादव ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों की दूरदर्शिता और मेहनत का ही परिणाम है कि आज कलार समाज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। समाज के लोगों ने एकजुट होकर कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि आबादी के अनुपात में सत्ता और संगठन में भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों को भी संकल्प लेना होगा।

विधायक ने पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी समाजों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी उसकी आवाज मजबूत होती है और उसे उचित प्रतिनिधित्व मिलता है। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में कलार समाज के परिवारों का प्रतिनिधित्व भी समाज की इसी एकजुटता और ताकत का परिणाम है।

समारोह में उन्होंने सामाजिक पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की दिशा में पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना, नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना और परिवारों के बीच आपसी मेलजोल बनाए रखना जरूरी है। समाज की प्रगति तभी पूरी होगी, जब नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और सामाजिक एकता कायम रहेगी।

यादव ने कहा कि 1976 में श्रद्धेय महावीर सिन्हा सहित समाज के वरिष्ठजनों ने मैत्री गार्डन में जिस सामाजिक एकता और पारिवारिक मिलन की नींव रखी थी, वह आज सेक्टर-2 के मैदान में विशाल आयोजन के रूप में दिखाई दे रही है। यह 51 वर्षों की मेहनत, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को समाज से जोड़कर रखने की अपील की।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सरकार के पास पैसा नहीं, संघर्ष समिति सभी सांसद, विधायकों के घर /कार्यालय के सामने प्रदर्शन के साथ ही राशि एकत्र करने जनता से भिक्षा मांगेगी

Sun Nov 29 , 2026
बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को उन्नयन करने के लिए आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा  पहले चरण में बिलासपुर जिले के सभी विधायक सांसद के घर या कार्यालय के सामने अहिंसक प्रदर्शन  दूसरे चरण में अविभाजित बिलासपुर जिले के लोगों का सम्मेलन तीसरे चरण में सरकार को पैसा दान […]

You May Like

Breaking News