बिलासा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सरकार के पास पैसा नहीं, संघर्ष समिति सभी सांसद, विधायकों के घर /कार्यालय के सामने प्रदर्शन के साथ ही राशि एकत्र करने जनता से भिक्षा मांगेगी

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट को उन्नयन करने के लिए आंदोलन चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा 

पहले चरण में बिलासपुर जिले के सभी विधायक सांसद के घर या कार्यालय के सामने अहिंसक प्रदर्शन 

दूसरे चरण में अविभाजित बिलासपुर जिले के लोगों का सम्मेलन

तीसरे चरण में सरकार को पैसा दान करने भिक्षाटन

बिलासपुर 29 नवंबर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति बिलासपुर के आभार पर आज महा धरना स्थल पर हुई एक संयुक्त बैठक में समिति और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने राज्य सरकार द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 300 करोड रुपए फंड न देने के स्टैंड के खिलाफ आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज करने का निर्णय लिया। आज समिति के आवाहन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों व्यापारिक संगठनों जिसमें जिला निषाद समाज, सिंधी समाज, दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर कांग्रेस, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ, शनिचरी बाजार व्यापारी संघ, कनफेडरेशन ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन, जिला अधिवक्ता संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन महिला कांग्रेस समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस बैठक में भाग लिया और आंदोलन को तेज करने के निर्णय पर मुहर लगाई।

बैठक में बोलते हुए राजीव गांधी व्यापारी संघ के श्री तेजपाल ने कहा कि बिलासपुर में हवाई सुविधा न होने के कारण बड़ी कंपनियां अपना डिपो नहीं खोलने और उन्हें रायपुर के भरोसे रहना पड़ता है। निषाद समाज की ओर से बोलते हुए परसराम केवर्त ने समिति के आंदोलन को समर्थन के साथ-साथ जिला निषाद समाज के द्वारा अलग से भी राज्य शासन के विरोध करने की बात कही। चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से बोलते हुए राजेश मंगल अग्रवाल ने अभिभाजित बिलासपुर जिले के लोगों को बुलाकर एक बड़ा सम्मेलन करने का सुझाव दिया इससे सभी ने सराहा।

कनफेडरेशन का ऑल इंडिया ट्रेड एसोसिएशन काट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के ऊपर रायपुर की लॉबी का दबाव होने की बात कहते हुए जल प्रतिनिधियों को आगाह किया कि वह बिलासपुर के पक्ष में खड़े हैं अन्यथा उनका विरोध तेज किया जाएगा। अधिवक्ता संघ की ओर से जिला अधिवक्ता संघ के वर्तमान अध्यक्ष अनुराग वाजपेई और पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेई दोनों ने बिलासपुर एयरपोर्ट के आंदोलन को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि वे किसी भी क्रम पर आंदोलन के साथ है और आंदोलन को तेज करने का उन्होंने भी समर्थन किया। सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी महेश दुबे टाटा अमर बजाज अभय नारायण राय विजय केसरवानी अभय नारायण राय और सीमा पांडे ने भी आंदोलन को तेज किए जाने की जरूरत बताइ। सभा को अंत में संबोधित करते हुए पूर्व आप और रामशरण यादव ने आंदोलन को तेज करने के लिए अब तक मिले प्रस्ताव सभी लोगों के सामने रखें। बैठक में इनमें से तीन प्रमुख प्रस्ताव पर पहले बिलासपुर जिले ये सभी विधायकों और सांसदों के घर या कार्यालय के सामने अहिंसक प्रदर्शन, दूसरा अविभाजित बिलासपुर जिले के प्रमुख लोगों का आमंत्रित कर एक बड़ा सम्मेलन करने और तीसरा राज्य सरकार के पास पैसा ना होने की स्थिति में उन्हें भिक्षा के माध्यम से पैसे इकट्ठे कर सहायता देने के आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से करने का निर्णय लिया। प्रथम चरण में बिलासपुर जिले के सभी विधायक और सांसदों के घर या कार्यालय के सामने अहिंसक प्रदर्शन किया जाएगा इसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आज महा धरने एवं बैठक में सर्वश्री रवि बनर्जी जितेंद्र गांधी मनोहर खटवानी राजेश मंगल अग्रवाल पंकज सिंह गुड्डू सिंह तेजपाल सलूजा सतीश लाल दीपक नारायण दयालानी देवेंद्र सिंह ठाकुर बद्री यादव समीर अहमद बबला मजहर खान अकबर खान शिरीष कश्यप ऋषिराज सिंह गौतम रिंकी शुक्ला संदीप बाजपेई विजय भदराजा रणजीत सिंह खनूजा प्रशांत सिंह आशुतोष शर्मा विनय शुक्ला संतोष पीपलवा शेख अल्फाज रमाशंकर बघेल राशिद बख्श प्रतीक तिवारी विभूति गौतम सुनील कैवर्त प्रेमदास मानिकपुरी कृष्ण मुरारी दुबे दिलीप पाटिल चंद्र प्रदीप बाजपेई अखिल अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News