हम सिपाही सेनानी दल के दम लेंगें हम देश बदल के-डॉ जितपुरे,मंगला ताई,डॉ रत्नावली ने फहराया झण्डा

*नगर की पहचान कला एवं संस्कृति से -डॉ.विनय पाठक*

*परम्परा को जीवित रखना प्रेरणा दायक-पं गिरधर शर्मा*

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार ने गणतंत्र दिवस,बसंतोत्सव मनाया*

*47 कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुति*

बिलासपुर । 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्ष गाँठ के अवसर पर नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन एवं काव्य भारती कला संगीत मंडल ने स्थानीय विकाश नगर 27 खोली स्थित बाजपेयी परिषद में भव्य राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर दिवंगत सेनानियों के चित्र एवं काव्य भारती के संस्थापक दादा मनीष दत्त के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की*

*महान सेनानियों की बेटी अतिथि डॉ शकुंतला जितपुरे,डॉ रत्नावली सिंह,मंगला ताई,अनिल तिवारी ने कहा कि हम सिपाही सेनानी दल के दम लेंगें हम देश बदल के हमारे बलिदानी पुरखों ने बिना चाहत के अपनी जवानी देश को अर्पित की आगे भी हम उसी रास्ते पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिये सदैव समर्पित रहेंगें हमारा लक्ष्य भारत की एकता अखण्डता व सबका हित राष्ट्र निर्माण हमारा ध्येय है हमारे पुरखों ने देश की आज़ादी की लड़ाई सबके हितों के लिये लड़ी हमें नहीं भूलना चाहिये आज देश ने कम समय में ही काफ़ी उन्नति की है*

*वसंतोत्सव के मुख्य वक्ता राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष,कुलपति डॉ विनय पाठक ने कहा कला एवं साहित्य में मनीष दत्त जी का अतुलनीय योग्यदान है नगर की पहचान भी कला संस्कृति से होती है चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने ऐसे कला संत को याद रखा है मै बधाई देता हूँ । अध्यक्ष पं गिरधर शर्मा ने कहा इस परम्परा को बनाये रखना ही प्रेरणा दायक है मेरा पूरा सहयोग बाजपेयी परिवार को रहेगा*

*सबसे पहिले अतिथियों ने सरस्वती माता.भारत माता,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं नगर के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । ध्वज रक्षक पूर्वविधायक की कमांड में अतिथियों ने राष्ट्र ध्वज फहराया बिगुलर जग्गू निर्मलकर,गीत नायक प्रो,डॉ किरण बाजपेयी ने वन्दे मातरम्,झण्डा ऊँचा रहे हमारा,राष्ट्रगीत का गायन कर लोगों का दिल जीत लिया । काव्य भारती कला एवं संगीत मंडल द्वारा आयोजित वसंतोत्सव मुख्य अतिथि डॉ विनय पाठक जी एवं अध्यक्षता पं गिरधर शर्मा जी,सभी सेनानी परिवार के साथी बाबा ई राघवेंद्र राव,अनिल तिवारी,श्रीमती निवेदिता सरकार,डॉ रत्नावली सिंह,डॉ आर ए शर्मा,इंदर टहलियानी,रमा शंकर शुक्ला.,डॉ उषा किरण बाजपेयी,डॉ रश्मि बाजपेयी,डॉ किरण बाजपेयी,डॉ मधुलिका ठाकुर,योगेश तिवारी,श्वेता पांडेय,संतोष पिपलवा,सुमन मनीष साहू,किरण शुक्ला,आशीष कुमार खंडेलवाल,दिव्य प्रकाश दुबे,राजेंद्र जैन,इंदिरा चौधरी,मोतीलाल विश्वकर्मा,माया देवरस,आर के सोनी,रमेश चंद्र श्रीवास्तव,साहित्यकार डॉ अजय पाठक,डॉ रत्ना मिश्रा,राजेंद्र मौर्य,प्रभाकर पांडेय,डॉ मंतराम यादव,चन्दना मित्रा,डॉ अजिता मिश्रा,गौरव गुलहरे,डॉ सुधाकर बिबे,डॉ विनोद वर्मा का स्वागत श्रीफल माला से किया गया ।*

**कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा.सखी बसंत आया आराधना से हुआ देश भक्ति के गीत ए मेरे वतन के लोगों गाकर हर्षिता सिंह ने जन समूह को रुला दिया दादा मनीष दत्त को स्मरण कर उनके गीत देखो आया बसंत,सखी बसंत आया,बसंत दूत कुंज कुंज गूंजता नृत्य अभिनय प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया देश भक्ति के गीत आ रही हिमाचल से पुकार वीरों का कैसा हो बसंत,ओठों पे सच्चाई रहती है अजय दिवेदी,अभिनय वीर शिवाजी बने पीयूष सोनी,विष्णु यादव,काव्य पाठ सौर्य पांडेय,कविता श्रीवास ने जोश भर दिया,देश भक्ति नृत्य देश रंगीला रंगीला स्काउट गाइड सेक्सन की बहनों ने प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ उषा किरण बाजपेयी एवं आभार चन्द्रप्रदीप बाजपेयी ने किया उक्त अवसर पर नगर के प्रबुद्ध जनो में सर्वश्री प्रभाकर पांडेय,महेश श्रीवास,राजेन्द्र मौर्य,डॉ अजय पाठक,रूपेश त्रिवेदी,अनिल सिंह ,किरण शुक्ला,त्रिवेणी भोई,श्रीमती दीप्ति देवरस,अजिता मिश्रा,नरेश नायडू,डॉ मंतराम यादव,रामनारायण,प्रभात मिश्रा,अजीत शुक्ला.अरुण चौहान,मनोज सिंह,मनहरन पुरी,किरण मोले,त्रिवेणी भोई,कुंज बिहारी मिश्रा,त्रिभुवन सिंह,हृदय नारायण सिंह सहित काफ़ी संखिया में बच्चे से वरिष्ठ जन उपस्थित थे ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक घर, दो अनुकंपा, वही अफसर, वही सिस्टम: शिक्षा विभाग के घोटाले पर अंकित गौराहा का हमला, कमिश्नर से स्वतंत्र जांच की मांग

Thu Jan 29 , 2026
बिलासपुर…शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर चल रहे कथित खेल ने प्रशासनिक ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस नेता अंकित गौराहा ने पूरे मामले को “संगठित भ्रष्टाचार” करार देते हुए कमिश्नर को लिखित शिकायत सौंपी है और साफ कहा है कि यदि जांच ज्वाइंट डायरेक्टर […]

You May Like

Breaking News