बिलासपुर नगर निगम की विकास योजनाएं भाजपा मंत्रियों के गुटबाजी की भेंट चढ़ी :प्रमोद

 बिलासपुर। नगर निगम विकास की योजनाएं भाजपा मंत्रियों के गुटबाजी की भेंट चढ़ी सकरी का कार्यक्रम निरस्त होना इसका प्रमाण है।    उक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और महापौर कांग्रेस प्रत्याशी  प्रमोद नायक ने सकरी में विकास योजनाओं और भूमि पूजन के कार्यक्रम को निरस्त होने को लेकर  कहा कि नगर निगम बिलासपुर की हालत खस्ता है मंत्रियों की आपसी लड़ाई में विकास की योजनाओं धरी की धरी रह जा रही हैं आज बिलासपुर की जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि सकरी में भूमि पूजन और विकास के कार्यों का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री और नगर निगम के मंत्री अरुण साव स्थानीय विधायक के साथ करने वाले थे लेकिन वह कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिया गया यही हालत नगर निगम के सभी कार्यों में है नगर निगम के 70 के 70 वार्ड सफाई अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं महापौर और सभापति की लड़ाई mic मेंबर और सभापति की लड़ाई और बात तो अब विधायक और मंत्रियों की लड़ाई तक पहुंच गई जिस विश्वास से जनता ने चुना था जनता का विश्वास खत्म हो रहा है आज की घटना ने प्रमाणित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर खाने में खुली लड़ाई चल रही है कार्ड में नाम न छापने का असर युवा महोत्सव से लेकर सकरी तक के कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 12 से ,आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही,समितियों की ही रही लगातार बैठकें

Tue Jan 6 , 2026
बिलासपुर।  श्री राम कथा के भव्य आयोजन के एक दिन पहले 11 जनवरी दिन रविवार सुबह 9 बजे जगन्नाथ मंगलम पुराना बस स्टैंड से “कलश यात्रा” प्रारम्भ होगी। 12 जनवरी से 19 जनवरी तक “श्रीराम कथा” लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण मे दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक […]

You May Like

Breaking News