बिलासपुर । बिल्हा ब्लाक के फरहदा गाँव में भूमि विवाद को लेकर लगातार धमकी दिए जाने से परेशान होकर कनक राम पटेल नामक ग्रामीण ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया । गंभीर हालत में उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत चुनाव के दौरान से ही चल रहे विवाद के बाद फरहदा गाँव में भूमि विवाद और कब्जा को लेकर विवाद कुछ ज्यादा बढ़ गया । गांव के ही बलराम यादव द्वारा कनक राम पटेल जो पिछले 60 वर्षों से जिस जमीन पर काबिज है उस जमीन को लेकर लगातार झगड़ा करते हुए जमीन खाली करने दबाव बनाते रहा है ।उसने कुछ असामाजिक तत्वों के माध्यम से कनक राम को जमीन खाली नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की लगातार धमकी दे रहा था ।
जिसकी शिकायत कई बार पुलिस में किए जाने से एफआईआर भी दर्ज किया गया ।इसके बाद भी मामला नहीं सुलझा । लगातार धमकी से परेशान हो कनक राम आज जहर खाकर जान देने का प्रयास किया । उसे तत्काल सिम्स अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला फ़रहदा चौक के पास का है और शासकीय भूमि में कब्जा को लेकर विवाद है जिसमें जमीन खाली करने बलराम यादव पिता लुलुराम यादव बजरंग चौक फरहदा द्वारा धमकी दिया जाता रहा है इस मामले बलराम के खिलाफ कई बार fir हो गया है।
जहर सेवन वाले का नाम कनक राम पटेल पिता अमीर पटेल जो कि उस जमीन पर विगत 60 वर्षों से कब्जे पर था। बलराम यादव उसको चमकी धमकी देकर असामाजिक बुलाकर घर, जमीन खाली करने का धमकी देता था जान से मारने की धमकी देता था जिससे मजबूर होकर कनक राम पटेल ने विषपान किया ।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Tue May 26 , 2026
बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण ) के पूर्व अध्यक्ष , बेलतरा विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे विजय केशरवानी की अगुवाई में अघोषित बिजली कटौती को लेकर बड़ा आंदोलन किया गया, नवतपा के प्रथम दिवस जहां तापमान 45 डिग्री के प्रचण्ड किरणों की चिलचिलाती धूप में आंदोलनकारी आक्रोश के साथ […]