ललित चंद्राकर को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला दुर्ग के पदाधिकारीगणों ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ललित चंद्राकर  से सौजन्य भेंट कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि श्री ललित चंद्राकर  को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलना छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसेवा की भावना से पिछड़ा वर्ग के हितों एवं अधिकारों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

सौजन्य भेंट के दौरान हरी शर्मा प्रांताध्यक्ष शिक्षक संघ, जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक विजय लहरे, जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासचिव अनुरूप साहू, जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा दुर्ग एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग भानु प्रताप यादव उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने श्री ललित चंद्राकर  के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय भूमिका से पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण को नई दिशा और गति मिलेगी।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News