बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के कार्यों को अंतिम रूप देने 6 से 17 और 7 से 18 दिसंबर तक सभी मेमू पेसेंजर ट्रेने रहेगी रद्द, और भी अनेक महत्वपूर्ण यात्री ट्रेने प्रभावित रहेंगी, देखें पूरी सूची

*बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के कार्यों को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* 

*चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य एवं चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा* 

*इन कार्यों के फलस्वरूप कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित* 

*बिलासपुर :- 21 नवम्बर 2026* 

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। यह रेल मार्ग देश के उत्तर एवं दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्त रेल कॉरिडोर है।

 इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से रेल मार्ग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे बढ़ते यात्री एवं माल यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा तथा ट्रेनों के सुचारू एवं समयबद्ध परिचालन को भी गति मिलेगी। साथ ही, भविष्य में नई यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए अतिरिक्त रेल मार्ग उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।

इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने हेतु बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य भी किया जाएगा।

      इन कार्यों के फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक बाधित रहेगा। 

 विवरण इस प्रकार हैः

 *रद्द रहने वाली गाडियां:-*

👉 दिनांक 06 से 17 दिसम्बर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 06 से 17 दिसम्बर 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक गेवरारोड से चलने वाली 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

👉 दिनांक 06 से 17 दिसम्बर 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक बिलासपुर व गेवरारोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक बिलासपुर व कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक रायगढ़ व बिलासपुर से चलने वाली 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

*बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी :-*

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक 68861/ 68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त तथा प्रारम्भ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 06 से 17 दिसम्बर 2026 तक विशाखापटनम से चलने वाली 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक कोरबा से चलने वाली 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 10 व 12 दिसम्बर 2026 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी ।

👉 दिनांक 12 व 14 दिसम्बर 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

*विलंब से रवाना होने वाली गाडियां:-*

👉 दिनांक 10 से 14 दिसम्बर 2026 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 10 से 14 दिसम्बर 2026 तक सीएसएमटी से चलने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 11 से 15 दिसम्बर 2026 तक गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 11 से 15 दिसम्बर 2026 तक रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 10 से 12 दिसम्बर 2026 तक योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9 घंटे देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 12 से 14 दिसम्बर 2026 तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 11 व 12 दिसम्बर 2026 को एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 14 दिसम्बर 2026 को भुवनेश्वर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 15 दिसम्बर 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 13, 14 व 15 दिसम्बर 2026 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

👉 दिनांक 13, 14 व 15 दिसम्बर 2026 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

 *यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध* 

यात्रियों की सुविधा हेतु दिनाँक 07 से 18 दिसम्बर 2026 तक गाड़ी संख्या 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News