दो लोगो क़े आपसी रंजिश को साम्प्रदायिक तनाव का रूप देने की कोशिश हो गई विफल, किनके संरक्षण में फल फूल रहे सांप्रदायिक सद्भाव क़े ये दुश्मन 


पुलिस अब चुन चुन कर खोज रही उपद्रवियों को 50 से अधिक एफआईआर, कई गिरफ्तारियां भी 

जिनके दुकानों संस्थानों में तोड़फोड़ की गई उनकी रिपोर्ट अलग

प्रशासन क़े सभी आला अधिकारी सक्रिय हुए तो जनता में जगा विश्वास

कोतवाली थाना इलाके में निषेधाज्ञा लागू

स्थिति सामान्य हो गई लेकिन एहतियात क़े तौर पर पुलिस बल तैनात।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में साम्प्रदायिक सद्भाव और. हमेशा शांत रहने वाले शहर क़े रूप में जाने पहचाने वाले न्याय धानी बिलासपुर में शुक्रवार की रात न जाने किसकी नजर लग गई कि जेल कि हवा खा चुके दो कुख्यात लोगो की व्यक्तिगत रंजिश को दो संप्रदाय विशेष की लड़ाई बता और सोशल मिडिया में अफवाहे फैलाकर पुरे शहर की शांति भंग करने की कोशिश की गई जिससे पत्थरबाजी, लाठी चार्ज और अश्रुगैस तक की नौबत आ गई और कई लोग घायल भी हुए तनावपूर्ण स्थिति को देख जिला दडांधिकारी को कोतवाली थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू करना पड़ा। बड़ा सवाल यह हैं कि आखिर इन दोनों को किसका संरक्षण प्राप्त हैं? और किसके इशारे पर  ये सब हुआ? हालांकि बिलासपुर वासियों की यह तासीर हैं कि इस तरह  की घटनाओं को न तो पसंद किया जाता और न हीं  समर्थन दिया जाता बल्कि ऐसे लोगो क़े खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का पक्षधर  होते हैं शहरवासी।

शुक्रवार रात की घटना की फुटेज चीख चीख कर बता रहा हैं कि दो बिगडैल लोगो ने अपने स्वार्थ क़े लिए शहर क़े सैंकड़ो युवाओं को शहर की शांति भंग करने क़े लिए झोंक दिया। पुलिस ऐसे सारे लोगो को पहचान करने सक्रिय हो चुकी हैं। एस एस पी ने स्पष्ट रूप से कह दिया हैं कि घटना में शामिल लोगो कि पहचान की जा रही हैं और सभी क़े खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। दुःखद तो यह हैं कि घटनाक्रम क़े दौरान  ही रात को कुछ नासमझ लोग भाववेश में आकर ऐसे लोगो क़े भड़काऊ बयान का वीडियो सोशल मिडिया में परोस रहे थे जो इस घटना क़े प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार थे। कुछ लोगो को तो इतनी जल्दबाजी थी कि वे  पुलिस द्वारा बम फेके जाने का दावा चैनल क़े माध्यम से कई बार किया लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि बम आदि फेके जाने जैसी कोई वारदात नहीं हुई हैं.।

उपद्रवी तत्वों क़े खिलाफ पुलिस कल रात भर निपटती रही.। कलेक्टर, एसएसपी दोनों ने पुलिस बल क़े साथ प्रभावित एरिया में घूम घूम कर माहौल शांत करने में लगे रहे। जांजगीर चाम्पा सहित दीगर जिलों से पुलिस बल बुलाये गये थे। शहर क़े सभी थानो क़े पुलिस बल रात भर उपद्रवी से निपटती रही जिसके एवज में कुछ पुलिस कर्मियों को भी पत्थर खानी पड़ी लेकिन पुरे घटनाक्रम में वो सारे लोग नदारत रहे जिन्हे प्रशासन समय समय पर आयोजित शांति समिति की बैठक में बुलाते रहता हैं और उन सभी को शहर में शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी देता हैं.। उपद्रव क़े दौरान राजनैतिक दलों क़े पदाधिकारी, नेता, जनप्रतिनिधि भी कोई नहीं पहुंचे.। कल रात भर दोनों गुट क़े लोगो ने कोतवाली थाना क़े सामने और सड़क पर जमकर उपद्रव किया। समझाइस का उन पर कोई असर नहीं पड़ा। पुलिस बल हर सम्भव उपद्रवियों को समझाने की कोशिश में लगी रही सड़को पर पत्थर क़े ढेर लग गये थे। उपद्रवी युवकों क़े हाथों में पत्थर, लाठी थे। एक ने दूसरे को चैलेज किया कि दम हैं तो मे्रे मोहल्ले में आकर बताओ तो दूसरे ने चैलेज स्वीकार कर अपने डेढ़ दो सौ समर्थक युवकों को लाठी डंडे लेकर पहुँच गया और सामने में चश्मा सुधारने वाला एक शख्स दिखा तो उसे बुरी तरह लहू लुहान होते तक मारा। उसके बाद ही माहौल गड़बड़ाया और आपसी रंजिश को दो वर्ग विशेष की लड़ाई बता अफवाह फैला दिया गया।

पुलिस ने सुबह होते तक हालात को नियंत्रित कर लिया और 24 घंटे बीतते बीतते कई गिरफ्तारी भी की गई और ५0 से अधिक मामले दर्ज किये गये.। अब घटना को अंजाम देने और उपद्रव में शामिल लोग अब भागे भागे फिर रहे हैं। हालांकि उपद्रवी लोगो की पहचान करने का दावा  किया जा रहा हैं। पुलिस क़े कुछ अधिकारी  रात पुरे घटनाक्रम क़े दौरान मोबाइल से उपद्रवियों की तस्वीर लेने क़े साथ ही वीडियो भी बना रहे थे जिसका उपयोग वे अपराध दर्ज करने में करेंगे। पुलिस ने मिडिया  कर्मियों से भी घटना क़े दौरान ली गई छाया, वीडियो आदि उपलब्ध करा पुलिस का सहयोग करने  अपील की हैं ताकि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

 पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर हमेशा से प्रेम, भाईचारा, परस्पर आपसी सौहार्द वाला शहर रहा है ।कल शुक्रवार 28 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर पर रात्रि जिस प्रकार से जो घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरगंज में घटित हुई,। जो कभी होना नहीं था, अत्यंत अशोभनीय घटना है। क्योंकि बिलासपुर मे हमेशा प्रेम भाईचारे की मिसाल कायम रहती है। बिलासपुर ,,बिलासादाई, अरपा माई, न्यायधानी, संस्कार धानी,, के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत देश के मानचित्र में में जाना जाता है।  कल रात तत्काल पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों एवं प्रशासन की पूरी टीम तत्परता संयम कुशल सूझबूझ से किसी भी बड़ी घटना अनहोनी पर विराम लगाया गया। साथ ही बिलासपुर शहर एवं पूरे अंचल क्षेत्र में प्रेम सौहार्द भाईचारा सदैव कायम रहे इस हेतु भरसक प्रयास किया गया । एवं भविष्य में इस प्रकार घटना दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो शहर के सभी प्रबुद्ध जनों सामाजिक वरिष्ठजनो, को प्रेम भाईचारे का वातावरण सदैव बना रहे, इसके लिए स्वमेव पहल प्रयास करते युवा पीढ़ी को समझाइश हेतु कदम आगे बढ़ाना चाहिए। यह शहर हर उस नागरिक का है जो अपने शहर में शांति प्रेम भाईचारा सदैव कायम रखना चाहते हैं ।इस हेतु शहर के एक आम नागरिक को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।   शुक्रवार रात की घटना में अफवाहों का बाजार गर्म है अफवाहों पर ध्यान न लगाकर बल्कि वास्तविक बातों की जानकारी के अनुसार बात रखनी चाहिए किसी भी घटना को सामाजिक लड़ाई या फिर सामाजिक वातावरण खराब करने की मंशा नहीं पाली जानी चाहिए। अनावश्यक चर्चा एवं सामाजिक वातावरण दूषित करना अपराध की श्रेणी में आता है इन सबसे प्रत्येक नागरिक को सोशल मीडिया या व्यक्तिगत चर्चा से परहेज करते हुए बिलासपुर शहर में प्रेम भाईचारा सदैव बना रहे इस हेतु हमेशा प्रयास किया जाना चाहिए।।

  

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News