एवीएम में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुई दही हांडी प्रतियोगिता

बिलासपुर। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यार्थियों के लिए दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें सहयोग भाव, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।

कार्यक्रम में सभी हाउस के विद्यार्थियों के लिए दही हांडी प्रति योगिता का आयोजब किया गया । विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव पिरामिड बनाकर ऊँचाई पर बंधी दही हांडी को फोड़ने का प्रयास किया। विद्यार्थियों की एकजुटता, सामंजस्य और जोश ने पूरे वातावरण को आनंद और उत्साह से भर दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने “ हाथी घोड़ा पालकी , जय कन्हैया लाल की !” के जयघोष के साथ अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतिभाग किया ।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, संतुलन, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का शानदार प्रदर्शन किया। हांडी फोड़ने के प्रयासों ने सभी में रोमांच और उत्सुकता का संचार किया। विद्यालय प्रांगण में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने अपने अपने हाउस के प्रतिभागियों का हौसला अफजाई भी किया ।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अजय श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने व जीतने के लिए प्रेरित करते हुए प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।

डायरेक्टर श्री एस. के. जनास्वामी एवं एवं प्रिंसिपल जी आर मधुलिका ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें संगठन , सहयोग, नेतृत्व और जैसे जीवन-मूल्यों का विकास करती हैं।

विश्वामित्र , संदीपनी , द्रोणा चार्य एवं वेदव्यास हाउस के बीच हुई इस प्रतियोगिता में वेदव्यास हाउस ने सबसे पहले हांडी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

चुनौतियों को सहज ही स्वीकारने वाले न्यू सैनिक स्कूल के छात्रों ने भी अति उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज की । उत्साहित और अनुशासित जीवन का अद्वितीय समन्वय लिए जब न्यू सैनिक स्कूल के कैडेट मैदान में उतरे तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान हो गया । एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ संतुलन बनाते हुए कैडेट बहुत ही तीव्रता के साथ हांडी तक पहुँच गए और हांडी फोड़कर अपनी परम्परा और संस्कृति का उन्नयन किया ।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सहभागिता और शानदार प्रदर्शन की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया ।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

*शांति, सद्भाव और भाईचारे के लिए एकजुट हुए न्यायधानी क़े वासी

Thu Sep 3 , 2026
  *कलेक्टर-एसएसपी के नेतृत्व में निकला शांति मार्च, सभी वर्गाें ने दिखाई सहभागिता* बिलासपुर, 3 सितंबर 2026/कलेक्टर  संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के नेतृत्व में आज बिलासपुर में शांति मार्च निकाला गया। शहर में शांति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए आयोजित इस […]

You May Like