केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार ,आप लोग नगर निगम भाजपा का समर्थन कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं:मुख्यमंत्री

बिलासपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज तिफरा में आयोजित विजय संकल्प सभा में हजारों की संख्या में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य में आप लोगो के सहयोग एवं आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार स्थापित है, अब आप लोगो का दायित्व है कि स्थानीय स्तर पर हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाये।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक 7 हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सांसद भारतीय जनता पार्टी के चुन कर केन्द्र में भेजे गये है जिनमें से इकलौते सांसद तोखन साहू जी को केन्द्र सरकार में नगरीय निकाय का राज्यमंत्री बनाया गया है।

उन्होंने लोगो को आव्हान किया कि अब आप लोगों का दायित्य है कि बिलासपुर नगर निगम के स्थानीय चुनाव में मेयर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी के नेतृत्व में स्थानीय सरकार बनानी है। सभी वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें।

श्री साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता से किये गये अवने वायदों को पूरा नही किया। जनता से विश्वासघात कर भ्रष्टाचार कर पैसो का बंदरबाट किया। शराब घोटाला कोयला चावल एवं पीएससी में घोटाला किया ये सभी आरोपी जॉच के बाद अब जेल में है। राज्य की जनता में मामले उजागर होने पर आक्रोश था और उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार को बेदखल कर दिया।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी सांय-सांय पूरा हो रही है। 18 लाख लोग कांग्रेस शासन में आवास से वंचित हो गये उसे अब हमने स्वीकृति प्रदान कर दी हैं। इसके अतिरिक्त और भी आवास स्वीकृत किये जायेंगे। हमने किसानों के साथ किये गये सभी वायदे पूरे कर दिये। प्रदेश में 27 लाख किसानों के बकाया राशि 12 हजार करोड़ भी उनके खातों में जमा किए जा रहे है। 13 महीनों में महतारी वंदन योजना की राशि माता बहनों के खाते में जमा कर दिये गये है। प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोगों ने आयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए है। 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषकों को 10 हजार रूपये का अनुदान दिया गया है। इसी प्रकार नजूल भूमि पर वर्षो से काबिज लोगो के लिए नया कानून लाकर उनको मालिकाना हक दिलायेंगे।
प्रारंभ में बिल्हा क्षेत्र के विधायक  धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके एक बटन दबाते ही सरकार बनते ही माता बहनों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रूपये आने लगे। भाजपा सरकार ने ही तिफरा के विकास के लिये तिफरा को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किया, फिर नगर पालिका घोषित किया। अब नगर निगम बिलासपुर में तिफरा को शामिल कर लिया गया है। सरकार आवास हीनों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् पक्के मकान बना कर दिये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि आपने केन्द्र में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं राज्य में  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई है अतः अब आपका दायित्व है कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाये। उन्होंने सभी वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों के साथ महापौर पद के लिए श्रीमती पूजा विधानी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने किया।
मंच पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी, बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा पार्षद प्रत्याशी उपस्थित थे।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रशासन का इंकार तो क्या ग्रामीणों की मौत शराब से नहीं हुई?

Sat Feb 8 , 2025
: बिलासपुर।  कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम लोफंदी में कथित जहरीली महुआ शराब का सेवन करने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है हालांकि प्रशासन यह मानने को […]

You May Like

Breaking News