कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा  का  पार्टी के पार्षदों को मिला साथ ,बैठक हुई,नगर निगम सामान्य सभा में जनहित के मुद्दों को प्रखरता और प्रभावी ढंग से उठाने बनी रणनीति

बिलासपुर।  इंदिरा कांग्रेस भवन बिलासपुर में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा द्वारा पार्षद दलों की बैठक रखी गई जिसका मुख्य उद्देश्य 13 फरवरी 2026 से नगर निगम में सामान्य सभा की शुरुआत होने वाली है जिस बाबत बिलासपुर शहर से जुड़े मुख्य एवं विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर चर्चा हेतु निर्वाचित पार्षदों व शहर के अन्य नेतागण सहित बैठक आयोजित की गई थी।

शहर के विभिन्न विषयो मे जल, रोड, सड़क, नाली, स्मार्ट सिटी एवं उसके पैसे के सदुपयोग निरंतरता व प्रॉपर्टी टैक्स, निगम द्वारा संचालित दुकानो के टैक्स हेतु महत्वपूर्ण एवं आवश्यक चर्चा हुई।

 उक्त बैठक में बिलासपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पूर्व महापौर राजेश पांडे व रामशरण यादव,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक, अर्जुन तिवारी, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप,महेश दुबे ,पार्षदगण रामा बघेल ,राजेश शुक्ला, लक्ष्मी साहू ,जुगल किशोर गोयल, पुष्पेंद्र साहू, अब्दुल खान ,दिलीप पाटिल, शंकर कश्यप, ओम कश्यप, अमित भारते, मोहन श्रीवास,  सुनील सोनकर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे!

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत

Tue Feb 3 , 2026
बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन बिलासपुर। बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले के पांचवें दिन सामाजिक सरोकार, नवाचार और युवाओं के भविष्य को समर्पित कार्यक्रमों ने मेले को नई ऊंचाई दी। इस दिन आयोजित रोजगार मेला और शार्क टैंक कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News