कोल इंडिया चेयरमैन  बी. साईराम ने किया एसईसीएल की कुसमुंडा खदान का व्यापक निरीक्षण, उत्पादन लक्ष्य एवं परिचालन गतिविधियों की समीक्षा

 

बिलासपुर।कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा मेगा परियोजना का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न माइनिंग पैचों का दौरा कर कोयला उत्पादन, ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) एवं अन्य परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने संशोधित उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्ययोजना तथा परिचालन संबंधी चुनौतियों पर अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा की।

 

दौरे की शुरुआत में श्री साईराम ने कुसमुंडा खदान के व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने विभागीय माइनिंग पैच का निरीक्षण कर वहां संचालित खनन कार्यों एवं उत्पादन गतिविधियों की जानकारी ली।

इसके बाद चेयरमैन ने केएनआर (KNR) के नए कॉन्ट्रैक्ट पैच का दौरा किया तथा वहां चल रहे खनन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नीलकंठ फेस का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने कोल फेस की स्थिति, एक्सपोजर तथा खनन गतिविधियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री साईराम ने कुसमुंडा परियोजना के लिए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उत्पादन बढ़ाने की दिशा में मौजूदा बाधाओं, परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदमों की विस्तृत समीक्षा की।

दौरे के दौरान श्री साईंराम द्वारा उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित कर, उनसे सीधा संवाद कर उनकी हौसलाफजाई भी की। 

फील्ड निरीक्षण के उपरांत उन्होंने कुसमुंडा क्षेत्र के अधिकारियों, संविदा एजेंसियों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति, खनन कार्यों में समन्वय तथा परिचालन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में निदेशक तक. (संचालन) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, निदेशक तक. योजना/परियोजना श्री नृपेन्द्र नाथ सहित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ पर प्रमोद नायक का भाजपा पर तीखा हमला, दोषियों पर FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

Mon Oct 12 , 2026
बिलासपुर। जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी श्री प्रमोद नायक ने बिलासपुर कांग्रेस भवन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, महापौर पूजा विधानी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों द्वारा कथित रूप से घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। […]

You May Like

Breaking News