
एयरलाइन कंपनियां 4c श्रेणी में विकसित होने के बाद उड़ान संचालित करने की गारंटी दें तब इस पर विचार किया जाएगा या जब आगे धनराशि उपलब्ध होगी तब कार्य होंगे
हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दिए गए वक्तव्य को पूर्व में दिए गए कमिटमेंट और 9 साल की सुनवाई का हवाला देते हुए अस्वीकार कर दिया
हाई कोर्ट ने कहा कि आज के अधिकारी अपनी मनमर्जी से पहले की सरकार के द्वारा दिए गए शपथ पत्र और कमिटमेंट से पीछे नहीं हट सकते
यदि राज्य सरकार बिलासपुर एयरपोर्ट को विकसित नहीं करना चाहती तो उसे पूरी तरह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरित कर दिया जाए
ऐ ऐ आई को भी बिलासपुर एयरपोर्ट का जिम्मा लेने के प्रस्ताव पर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश
बिलासपुर 25 नवंबर बिलासपुर में एयरपोर्ट और हवाई सुविधा के विस्तार से संबंधित जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान आज चीफ जस्टिस रामकृष्ण महापात्र और जस्टिस संतोष शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के उस वक्तव्य पर कड़ी आपत्ति दर्ज की जिसमें बिलासपुर एयरपोर्ट को 4c श्रेणी के एयरपोर्ट में विकसित न करने की बात कही गई। खंडपीठ ने 9 साल से चल रही सुनवाई के दौरान पारित आदेशों जिसमें राज्य सरकार के द्वारा एक से अधिक बार बिलासपुर एयरपोर्ट को 4c श्रेणी में विकसित किए जाने का कमिटमेंट शामिल है और उससे संबंधित अन्य आदेशों की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार के तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास द्वारा दिए गए वक्तव्य को स्वीकार करने से ही इनकार कर दिया।
गौरतलब है कि हाई कोर्ट बिलासपुर में हवाई सुविधा और एयरपोर्ट विस्तार से संबंधित जनहित याचिकाओं की लगातार सुनवाई और विकास की मॉनिटरिंग कई वर्षों से कर रहा है इस दौरान 17 फरवरी 2023 से लेकर 2026 तक एक से अधिक आदेशों में राज्य सरकार के द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को को 4सी श्रेणी में जल्दी से जल्दी विकसित करने का कमिटमेंट दिया गया था जो आदेशों में उल्लेखित है। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव में 2026 के ऐसे ही एक आदेश को पढ़कर सुनाया जिसमें स्पष्ट शब्दों में यह कमिटमेंट दिया गया है, इसे सुनकर चीफ जस्टिस ने राज्य सरकार से सवाल किया कि आप कैसे इस स्थिति को आज पलट सकते हो। राज्य सरकार ने अगर पहले शपथ पत्र और कमिटमेंट दे रखे हैं तो उसे आज सरकार में बैठे लोग इस तरह नहीं बदल सकते और अगर वह ऐसा कोई शपथ पत्र दाखिल भी करेंगे तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राज्य सरकार के अतिरिक्त महा अधिवक्ता प्रवीण दास ने कोर्ट को यह भी बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या अत्यंत कम है इसलिए यहां फ्लाइट संचालन करने में राज्य सरकार को घाटा हो रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि 4c श्रेणी में विकसित करने के लिए हजारों करोड रुपए लगेंगे उनकी इन बातों का याचिका कर्ताओं के एक और अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए कहा कि प्रथम तो 4c श्रेणी में विकसित करने के लिए 300 करोड रुपए से अधिक की राशि नहीं लगेगी और राज्य सरकार पिछले 5 महीने से एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के 63 करोड़ के प्रस्ताव और नए एटीसी टावर के 40 करोड़ के प्रस्ताव को मंत्रालय स्तर पर रोक कर रखी है अगर केवल इन्हें मंजूर कर दिया जाए तो 103 करोड़ में 4c श्रेणी के लिए आवश्यक आधे से अधिक काम हो जाएगा। वही बिलासपुर एयरपोर्ट में यात्रियों की संख्या में कमी की बात गलत है और इसे राज सरकार के शपथ पत्र के पारा 6 से ही देखा जा सकता है जिसमें सांप लिखा है कि 2021 में बिलासपुर एयरपोर्ट से 22 हजार और 2022 2023 2024 तथा 2025 में लगातार 35 से 36 हजार यात्री यात्रा कर रहे हैं जबकि 2023 के बाद से उड़ानों की संख्या कम हुई है।
राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत तर्कों को सुनने के बाद खंडपीठ ने सरकार से सवाल किया के बिना एयरपोर्ट के विकसित हुए कोई एयरलाइंस कैसे उड़ानों को चलाने का कमिटमेंट देगी। इसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से लगातार यही कहा गया कि अगर एयरलाइन कंपनियां बिलासपुर से बड़े विमान और उड़ानों को चलाने का कमिटमेंट देंगे तभी उसे 4सी श्रेणी में अपग्रेड करने पर कार्य होगा अन्यथा जब आगे धनराशि उपलब्ध होगी तब इस बारे में विचार किया जाएगा। हाई कोर्ट की खंडपीठ ने तीखे शब्दों में कहा कि राज्य सरकार के वक्तव्य से तो यही समझ में आता है कि वह बिलासपुर एयरपोर्ट को बंद करना चाहते हैं और अगर राज्य सरकार इसे नहीं विकसित करना चाहती तो पूरी तरह एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को क्यों नहीं सौंप देती। याचिका कर्ताओं की ओर से दोनों अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव और सुदीप श्रीवास्तव ने भी इस बात का समर्थन किया और कहा कि अगर राज्य सरकार स्पष्ट शब्दों में यह कह रही है कि उसके पास बिलासपुर एयरपोर्ट को विकसित करने की प्राथमिकता और धनराशि दोनों नहीं है तो बेहतर है कैसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया जाए।
सुनवाई के पश्चात पारित आदेश में राज्य सरकार और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया दोनों को बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास और संचालन को सौंपे जाने पर अपना रुख साफ करने के निर्देश दिए। वही याचिका कर्ताओं की ओर से दाखिल आवेदन जिसमें उड़ान की संख्या कम किए जाने वाले आवेदन पर राज्य शासन ने जवाब देने के लिए समय मांगा। राज्य शासन के शपथ पत्र पर भी जवाब देने के लिए याचिका कर्ताओं की ओर से समय मांगा गया। मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को रखी गई है।


