बधाई के फ्लैक्स, बैनर लगाने को लेकर विधायक अमर अग्रवाल की पहल स्वागत योग्य, हर पार्टी के नेताओं और उनके समर्थकों को इस पहल का अनुशरण करना चाहिए

बिलासपुर। पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक बहुत ही अच्छा पहल करते हुए जन्मदिन की बबधाई से संबंधित फ्लेक्स एवं बैनर आदि को लगाने के लिए अपने तमाम समर्थकों को चेता दिया है कि सभी लोग बैनर,फ्लेक्स लगाते समय बिजली के खंभे,महापुरुषों की प्रतिमाएं आदि का ध्यान रखें एवं चौक चौराहा में भी इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना आदि की कोई गुंजाइश न रहे।

इतना ही नहीं श्री अग्रवाल ने अपने निवास के सामने तथा राजेंद्र नगर चौक से लेकर शीतला माता मंदिर तक जितने भी फ्लेक्स एवं बैनर लगे हुए थे उसे नगर निगम को बोलकर हटवा दिया है ताकि आने-जाने वाले लोगों को और वाहनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।श्री अग्रवाल की यह  पहल ऐसे तमाम आयोजनों पर लागू होनी चाहिए ताकि शहर शहर बदरंग ना हो। आयोजन चाहे राजनीतिक हो,सरकारी हो,शिलान्यास और उद्घाटन का हो,प्रतिष्ठानों का उद्घाटन हो किसी का जन्मदिन हो,जीत पर बधाई हो इस तरह के आयोजनों पर समर्थकों या अन्य द्वारा लगाए जाने वाले फ्लेक्स एवं बैनर यदि  नियमानुसार ना हो तो नगर निगम सारे बैनर पोस्टर जप्त कर लगवाने वालों के खिलाफ बड़ी जुर्माना राशि वसूल करें इसके पहले भी सरकंडा एरिया में इसी तरह का बैनर सार्वजनिक स्थान पर लगाने को लेकर नगर निगम एक लाख रुपए का जुर्माना कर चुकी है.।

पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने अपने ही जन्मदिन पर समर्थकों द्वारा लगाए जाने वाले फ्लेक्स बैनर पर कडाई किए जाने से शहर में एक अच्छा संदेश गया है और इसका पालन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं,कार्यकर्ताओं, समर्थकों आदि को करना चाहिए जिससे अपना बिलासपुर शहर न केवल अच्छा व सुंदर रहेगा बल्कि स्वच्छता का एक नया आयाम भी स्थापित होगा।

श्री अमर अग्रवाल के इस कदम से नगर निगम के अफसर और सफाई कर्मचारियों,अधिकारियों तथा अतिक्रमण हटाने वाली टीम को भी सतर्क हो जाना चाहिए और ऐसे तमाम फ्लेक्स,बैनर शहर से तत्काल हटाने का अभियान चलाया जाना चाहिए जो शहर को बजरंग कर देने के लिए पर्याप्त है,वैसे भी शहर में सफाई की व्यवस्था खराब है इस नाते कम से कम पॉलिथीन और प्लास्टिक के कचरो की सफाई भी हो सकेगी।

श्री अग्रवाल ने अपने समर्थकों को एक महीना पहले ही बुलाकर यह चेता दिया था कि उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके घर के आसपास किसी भी प्रकार का फ्लेक्स या बैनर किसी भी हालत में नहीं लगना चाहिए साथ ही मुख्य सड़कों पर भी बिजली के पोल और चौक चौराहों पर यातायात की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए फ्लेक्स बैनर लगाए जाने से बचा जाना चाहिए क्योंकि इसके पहले भी ऐसे ही फ्लेक्स, बैनर पटे होने के कारण दुर्घटना हो चुकी है जिसमें एक बुलेट चालक की जान भी जा चुकी है। श्री अमर अग्रवाल का यह बयान और पहल स्वागत योग्य है उनके इस पहल का अन्य सभी लोगों को अनुसरण करना चाहिए।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरी शादी साबित करने में महिलाओं को पसीने छूटते हैं, कानून बदलने की सिफारिश करेगा आयोग:ड़ॉ ममता साहू

Mon Sep 21 , 2026
पहली पत्नी को खुद जुटाने पड़ते हैं सबूत, प्रदेशभर के मामलों की केस स्टडी कर तैयार होगा प्रस्ताव  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू ने कहा कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी या दूसरी महिला को पत्नी के रूप में रखने […]

You May Like

Breaking News