बेलतरा विधानसभा में 40 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन, भूमिपूजन में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और डिप्टी सीएम अरुण साव होंगे शामिल

*जिला खेल परिसर में होगा भूमिपूजन समारोह का भव्य आयोजन*

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा को एक बार फिर से करोड़ों रुपए की सौगात मिलने वाली है क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बेलतरा विधानसभा के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिनमें अरपा नदी में पुल निर्माण सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में रविवार की अपराह्न 12.00 बजे होने वाले इस आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी द्वारा लोधीपारा सरकंडा कोनी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण,खारुन नदी पर सेलर पौसरा मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण, नगर निगम जोन कार्यालय क्रमांक 07 के कार्यों का भूमिपूजन, खमतराई, फरहदा, मंगला दीनदयाल कालोनी, चांटीडीह, और नगोई में सामुदायिक भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा कार्यक्रम में ग्रामीण जिला अध्यक्ष  मोहित जायसवाल,जनपद अध्यक्ष  रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य,नगर निगम एमआईसी सदस्य , पार्षद,सरपंच,प्रदेश एवं जिला,मण्डल,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे ।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

40 करोड़ के विकास कार्यों का केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम ने किया भूमिपूजन, सुशांत शुक्ला की मांग पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 10 करोड़ की घोषणा, अरपा में पुल सहित बेलतरा के 43 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

Sun Jun 15 , 2025
  *सामुदायिक भवन मिलने पर सामाजिक पदाधिकारियों ने किया अभिन्नदन जताया आभार* बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आज केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विधायक सुशांत शुक्ला ने 40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्र में विकास की रफ्तार को एक बार फिर […]

You May Like

Breaking News