
बिलासपुर।नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी की मेजबानी में शुक्रवार को सेक्टर स्तरीय हैंड बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल चार टीमों ने भाग लिया शासकीय जेपी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर सी एम डी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय पेंड्रा, बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर की टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता जेपी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर उपविजेता शासकीय शिक्षा महाविद्यालय पेंड्रा रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य जेपी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर डॉक्टर सतीश दुबे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी डॉक्टर रूबी मिल्हौत्रा ने की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर पी डी महंत डॉक्टर व्ही सी शुक्ला उपस्थित रहे सहायक प्राध्यापक डॉक्टर श्वेता जायसवाल श्रीमती चित्रलेखा श्रीवास सुश्री बरखा हलवाई श्रीमती हर्षा देवानी श्रीमती अजीता आर तिग्गा श्रीमती अंकिता श्रीवास डॉक्टर सरिता पटेल श्री आकाश पटेल श्री संजय कुर्रे डॉक्टर सौमित्र शर्मा उपस्थित रहे एवं श्रीमती मनीषा ऊके ग्रंथपाल स्टाफ सहित उपस्थित रहे इस अवसर पर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ बसंत अंचल डॉ सुरेश पवार डॉ मुकेश घोरे डॉक्टर सीपी सिंह श्री राजेश सिंह श्री शोभाराम टाइगर श्री आशीष बाजपेई श्री अरविंद सिंह श्री आलोक चौरसिया आदि उपस्थित थे।


