खेल में धैर्य रखना जरूरी होता है: डॉक्टर पवार 

सकरी महाविद्यालय ने मनाया मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल दिवस

बिलासपुर। नवीन शासकीय महाविद्यालय सकरी ने मेजर ध्यानचंद की जयंती को भारत सरकार के निर्देशानुसार खेल दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर विविध खेल प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं कार्यालय इन स्टाफ प्रोफेसर स्टाफ के आयोजित किए गए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया

कार्यक्रम के विशेष अतिथि शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ सुरेश पवार एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रूबी मिल्होत्रा ने किया। मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि मूलतः प्रयागराज में जन्मे मेजर ध्यानचंद ग्वालियर रहने लगे वहीं से उन्होंने अंग्रेजी शासन में आर्मी में मेजर के पद को सुशोभित किया 1905 में जन्मे ध्यानचंद ने महज 16वर्ष की अवस्था में भारतीय सेना में भर्ती होकर हॉकी खेलना प्रारंभ कर दिए थे उन्होंने हॉकी में लगातार भारत को चार बार स्वर्ण पदक दिलवाया इतना ही नहीं उनके भाई रूपचंद ने भी इसी हाकी के द्वारा भारत को स्वर्ण पदक दिलवाया।

विशेष अतिथि की भूमिका में क्रीड़ाधिकारी डॉक्टर सुरेश पवार ने कहा की छात्र-छात्राएं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े खेल से ही जीवन में धैर्य उत्पन्न होता है प्राचार्य डॉ रूबी मिल्होत्रा ने कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़ महिला में अंजलि कौशिक बी ए फर्स्ट सेमेस्टर निधि यादव बीएससी फिफ्थ सेमेस्टर द्वितीय प्रीति प्रजापति बी ए फर्स्ट सेमेस्टर प्रीति रही वहीं पुरुष वर्ग कुर्सी दौड़ में करन पाटले बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर प्रथम नितेश वैष्णव बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर द्वितीय देवेंद्र वैष्णव बी ए फर्स्ट सेमेस्टर तृतीय रस्सी कूद प्रतियोगिता में प्रीति मनीषा निधि क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर तथा पुरुष रस्सी कूद में कपिल देव करन अनुराग प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम प्रीति प्रजापति बी ए फर्स्ट सेमेस्टर द्वितीय निधि यादव बीएससी फिफ्थ सेमेस्टर बायो तृतीय मनीष बघेल बीएससी 5th सेमेस्टर बायो महाविद्यालय स्टाफ में प्रथम श्रीमती संजू लता दुबे द्वितीय श्रीमती अंजू मिरी तृतीय श्रीमती चित्र रेखा श्रीवास रही।

क्विज प्रतियोगिता में डॉ अजय सिंह क्रीड़ाधिकारी एवं सौमित्र शर्मा सहायक प्राध्यापक ने भी पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश पवार को पुष्पगुच्छ साल श्रीफल से डॉ रूबी मिलहोत्रा डॉ अजय सिंह डॉ पी डी महंत एवं डॉ वी सी शुक्ला ने सम्मानित किया गया डॉक्टर फुल दास महंत ने स्वागत भाषण एवं अंत में डॉक्टर विद्या चरण शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में डॉक्टर श्वेता जयसवाल श्रीमती चित्ररेखा श्रीवास सुश्री बरखा हवाई श्रीमती हर्ष दीवानी श्रीमती अंकिता श्रीवास डॉक्टर सरिता पटेल श्री आकाश पटेल श्री सौमित्र शर्मा एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

 

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News