
बिलासपुर । जिस गौ वंश की रक्षा को लेकर भाजपा ने चुनावी वैतरणी पार की उसी गौवंश को लेकर कांग्रेस आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पिछले पौने दो साल के कार्यकाल में 5 लाख पशुधन गायब हो गए है,2500 की दुर्घटनाओ और भूख से मौत हुई है । सरकार गौ तस्करी को बढ़ावा दे रही है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी शुरू हो गयी, गाएं भूख से, दुर्घटना से मर रही है, भाजपा की सरकार बनने के बाद बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए कांग्रेस सरकार के द्वारा के द्वारा चलाई जा रही गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया जिसके कारण पिछले पौने दो साल में चारे पानी के अभाव में भूख से तथा खुले में घूमने के कारण सड़को पर एक्सीडेंट से बड़ी संख्या में गायों की लगातार मौत हो रही है। विभिन्न समाचार माध्यमों में जो खबरें आई है उसके अनुसार पौने दो वर्ष में 850 से अधिक गाय सड़को पर कुचल कर मारी गई। लगभग 1200 से अधिक गाय भूख से चारे पानी के अभाव में मारी गई। 200 से अधिक गाय जहरीला पदार्थ आदि खाने से मारी गई।
उन्होंने कहा गोठान बंद होने के कारण आवारा घूम रहे गो वंश जब एक समस्या के रूप में सामने आई तो सरकार ने अघोषित रूप से एक बेहद ही क्रूर निर्णय लिया और गो वंश की तस्करी को बढ़ावा देने शुरू कर दिया। 2023 में लगभग 14 लाख गोवंश का राज्य में कांग्रेस की सरकार के समय 10800 गोठानों में व्यवस्थापन होता था उनके चारे पानी की व्यवस्था होती थी। गायो के मौत के मामले में कांग्रेस ने अभी तक 6 कमेटिया बनाई है उनकी रिपोर्ट और हमने जो अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव वालों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की वह बहुत ही चौंकाने वाली वाली और दुखद है। दो साल में गांवो और शहरों में पशुओं की संख्या 40 फीसदी तक घट गई है। अर्थात राज्य से पिछले दो सालों में लगभग 5 लाख से अधिक गो वंश गायब हो गए। दुर्घटना से मरने वाली भूख से मरने वाली कुल गायों की संख्या तो लगभग 2 हजार से ढाई हजार तक है। फिर ये लगभग पांच लाख गाय कहा गई? सीधा मतलब 1है उनकी तस्करी कर यूपी महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस पहुंचा दी गई।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि खुद को गो पूजक और गो रक्षक बताने वाली भाजपा के राज में यह महा पाप हो रहा ।गायों की तस्करी हो रही । गाएं स्लाटर हाउस भेजी जा रही। मोदी सरकार आने के बाद भारत ब्राजील के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बन गया। बीफ निर्यात करके मोदी सरकार हर साल 4.3 अरब डॉलर कमा रही है। वर्ष 2014 के बाद भाजपा की मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत दुनिया के 65 देशों में बीफ निर्यात कर रहा है। भाजपा शासित राज्यों में देश के सर्वाधिक स्लाटर हाउस है, यूपी, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में है। इलेक्ट्रोल बांड में खुलासा हुआ कि भाजपा ने बीफ निर्यातक कंपनियो से चंदा लिया।
उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी ।हमने गायों की रक्षा के लिए गोठान बनाए, गोबर खरीदी शुरू किया, ताकि लोग गायों का पालन पोषण करे उनकी आय का जरिया बने ।भाजपा की डबल इंजन की सरकार तो गो वंश को कत्ल खाने भेज रही है।
सरकार ने गोठान बंद कर दिया विकल्प के तौर पर पहले गो अभ्यारण्य बनाने की बात की गई फिर गोधाम बनाने का निर्णय हुआ लेकिन न गो अभ्यारण्य बनाया गया और न ही गो धाम बनाया गया। दिखावे के लिये गोधामों में चारा के लिये राशि की घोषणा भी सरकार ने किया, प्रति पशुधन 10 रू., प्रतिदिन चारा के लिये आवंटन की बात की गई इतने में कौन सा चारा आयेगा?
कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पिछले पौने दो साल में प्रदेश से गायब लगभग 5 लाख गोवंश के बारे में सरकार स्पष्टीकरण दें।सरकार 2023 के पहले के सभी 10800 गौठानो को पुनः शुरू करें।गोठानों में चारा पानी की सुरक्षित व्यवस्था किया जाये।
निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176
Wed Oct 1 , 2025
विजयादशमी पर्व पर रावण दहन के अधिकांश कार्यक्रमों में शहर विधायक अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि बिलासपुर। असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी कल गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में रावण दहन के कई कार्यक्रम है और अधिकाश समारोह में शहर […]