एलाइंस एयर का उपयोग केवल बिलासपुर अंबिकापुर जगदलपुर के लिए किया जाए

 

रायपुर में पहले से ही इंडिगो एयर इंडिया स्टार समेत सभी एयरलाइंस

इंडिगो एयरलाइंस को बिलासपुर लाए बगैर अच्छी हवाई सुविधा मिलने की संभावना नहीं

बिलासपुर । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने एलाइंस एयर के द्वारा रीवा से रायपुर फ्लाइट प्रारंभ करने के फैसले को बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के अन्य एयरपोर्ट को सीधा नुकसान बताया है। समिति ने कहा कि रायपुर को पहले ही इंडिगो एयर इंडिया स्टार एयरवेज समेत सभी एयरलाइंस अपनी सेवा दे रही हैं ऐसे में एलाइंस एयर जो अन्य छोटे हवाई अड्डे बिलासपुर अंबिकापुर और जगदलपुर को अपनी सेवा दे रही थी उसे भी रायपुर के लिए फ्लाइट लगाना छत्तीसगढ़ के अन्य एयरपोर्ट के साथ नाइंसाफी है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बताया कि वर्तमान में देश में लगभग 750 यात्री विमान है जिनमें से 650 के लगभग ऐसे विमान है जो 2200 मीटर या अधिक बड़े रनवे पर ही उतर सकते हैं। अर्थात लगभग 100 यात्री विमान ही ऐसे हैं जो बिलासपुर जहां 1500 मी का रनवे है वहां उड़ान संचालित कर सकें। एलाइंस एयर एक ऐसी कंपनी है जिसके पास सभी एटीआर विमान बिलासपुर में उतर सकते हैं। इसी कारण यह कंपनी बिलासपुर में हवाई सुविधा देने के लिए अति महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार के अधीन यह कंपनी वैसे भी उन शहरों को सेव नहीं देता जहां अन्य बड़े विमान संचालित करते हैं। ऐसे में दिल्ली से रीवा आने वाली फ्लाइट को बढ़ाकर रायपुर तक किया जाना और बिलासपुर को छोड़ देना समझ से परे है। इस एक फ्लाइट के लिए एलाइंस एयर को रायपुर पर अपना पूरा सेटअप बिठाना होगा। समिति ने कहा कि यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नई सफी है कि ऐसी एयरलाइंस को बिलासपुर अंबिकापुर जगदलपुर जैसे हवाई अड्डों में उपयोग करने के बजाय उसे रायपुर में उड़ान चलाने के लिए कहा जा रहा है।

हवाई सुविधा जनसंख्या समिति ने कहा कि बिलासपुर में पर्याप्त हवाई सुविधा देने के लिए अब और कोई रास्ता नहीं रह गया है सिवाय इसके के इंडिगो एयरलाइंस जिसके पास लगभग 300 विमान में से 40 विमान ऐटीआर हैं, को बिलासपुर से उड़ने प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित किया जाए। हवाई सुविधा जल संघर्ष समिति ने कहा कि वह लगातार यह मांग करती रही है कि राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी सीधे एलाइंस एयर को देने के बजाय उसके लिए ओपन टेंडर आयोजित हो। यदि यह ओपन टेंडर आयोजित होगा तो इसमें इंडिगो एवं अन्य कंपनियां भी भाग लेंगे ऐसे में इन कंपनियों के द्वारा बिलासपुर में उड़ने प्रारंभ करने का रास्ता खुल सकेगा। समिति ने कहा कि कम विमान की समस्या से जूझ रही अलायंस एयर बिलासपुर को पर्याप्त सुविधा देने में सक्षम नहीं है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरनाl रविवार को भी जारी रहा ।आज रामशरण यादव राशिद बक्श परसराम कैवर्त ऋषि राज सिंह गौतम शिरीष कश्यप केशव गोरख संतोष पीपलवा मजहर खान महेश दुबे टाटा अनिल गुलहरे देवेंद्र सिंह ठाकुर मोहन जायसवाल रणजीत सिंह खनूजा प्रकाश बहरानी आशुतोष शर्मा रमाशंकर बघेल विजय वर्मा मनोज तिवारी मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव धरने में शामिल थे।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun Mar 15 , 2026
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार के लिए और अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की  बिलासपुर । रविवार को अखिल भारतीय अघरिया समाज के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन के मुख्य अतिथि […]

You May Like

Breaking News

बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार कॉलोनी में जमीन के बंदरबांट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, नियम विरुद्ध बेची गई जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी शून्य, सीमांकन का आदेश जारी बिलासपुर। लंबे समय से विवादों, शिकायतों और घोटालों के भंवर में फंसी बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति पर अब प्रशासन का चाबुक चल गया है। पत्रकारों के आशियाने के लिए आवंटित बेशकीमती जमीन पर बीते कई सालों से जिस तरह बंदरबांट का खेल खेला जा रहा था, उस पर लगाम कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है। जिला प्रशासन ने एक सख्त और बड़ा फैसला लेते हुए प्रेस क्लब की पत्रकार कॉलोनी की जमीन के विधिवत सीमांकन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन की जांच की आंच उन लोगों तक भी पहुंचने वाली है, जिन्होंने समिति के नियमों को धता बताकर आवंटित जमीनें दूसरों को बेच दी हैं। इस आदेश के बाद उन लोगों की रातों की नींद उड़ गई है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर इस बहुमूल्य जमीन की मलाई काटी और रियल एस्टेट का धंधा बना लिया। पुरानी कार्यकारिणी ने दबा दी थी आवाज दरअसल, यह पूरा मामला केवल जमीन नपाई का एक सामान्य प्रशासनिक आदेश नहीं है, बल्कि सालों से दबाई जा रही आम पत्रकारों की उस आवाज की जीत है, जिसे पिछली कार्यकारिणी ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया था। सूत्रों की मानें तो पिछली समितियों के कार्यकाल में कॉलोनी के रखरखाव और जमीन आवंटन में भारी अनियमितताएं बरती गईं। आम और जरूरतमंद पत्रकार अपने हक़ के लिए दर-दर भटकते रहे, प्रेस क्लब के सदस्यों ने लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाई, लेकिन अपनों को रेवड़ियां बांटने की होड़ में पुरानी कार्यकारिणी ने इन शिकायतों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया। बायलाज का खुला उल्लंघन: आवंटित जमीनें बेचीं, अब शून्य होंगी रजिस्ट्रियां इस पूरे मामले में सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा अब जाकर सामने आया है। समिति के बायलाज (नियमों) का खुला उल्लंघन करते हुए आवंटित जमीनों की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की गई है। समिति के सख्त प्रावधानों के अनुसार, जमीन आवंटित होने के बाद उस पर सिर्फ मकान बनाकर स्वयं निवास करने का नियम है। किसी भी स्थिति में आवंटित जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का अधिकार आवंटियों को नहीं है। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन हथिया कर उसे मुनाफे में बाहरी लोगों को बेच दिया। प्रशासन अब इस दिशा में सबसे सख्त कदम उठाने जा रहा है। जांच में जो भी ऐसे मामले सामने आएंगे, जहां पत्रकारों के लिए आरक्षित जमीन किसी और को बेची गई है, उन सभी जमीनों की दूसरी बिक्री (रजिस्ट्री) को शून्य (रद्द) घोषित करने की बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष अजीत मिश्रा की पहल पर हरकत में आया प्रशासन इस पूरे भ्रष्ट नेक्सस को तोड़ने का बीड़ा हाल ही में बिलासपुर प्रेस क्लब के मौजूदा अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने उठाया। उन्होंने इस जमीन घोटाले, अवैध बिक्री और अव्यवस्था की पुरानी फाइलें खोलीं और तथ्यों के साथ सीधे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा। अजीत मिश्रा की इसी ठोस शिकायत और लगातार बनाए गए दबाव का नतीजा है कि जिला प्रशासन को मामले की गंभीरता समझ आई और त्वरित निर्णय लेते हुए सीमांकन और अवैध रजिस्ट्रियों पर गाज गिराने का यह बड़ा आदेश जारी किया गया। इंच-इंच नपेगी जमीन, 4 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा 24 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, मौजा बिरकोना (आशावन रोड, पत्रकार कॉलोनी) की विवादित जमीनों का अब कड़ाई से सीमांकन होगा। इन खसरा नंबरों की होगी जांच: खसरा नम्बर 1340/27 (रकबा 0.8090 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1340/4 (रकबा 1.2010 हेक्टेयर) खसरा नम्बर 1260/2 (रकबा 2.2370 हेक्टेयर) जमीन के इस भारी घालमेल की परतें उधेड़ने के लिए राजस्व अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। इस टास्क फोर्स में ये अधिकारी शामिल हैं: श्री कुलदीप शर्मा – राजस्व निरीक्षक (कोनी) श्रीमती ममता तिर्की – राजस्व निरीक्षक (मोपका) श्री पराग महिलांगे – पटवारी (हल्का नं. 47, बिरकोना) श्री रूपेश गुरूदीवान – पटवारी (हल्का नं. 33, चांटीडीह) 20 मई से पहले देनी होगी रिपोर्ट, बेनकाब होंगे कई चेहरे अतिरिक्त तहसीलदार के न्यायालय ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मौके पर जाकर पूरी भूमि के दस्तावेजों की विधिवत जांच करें। टीम को मौका जांच प्रतिवेदन, पंचनामा, नजरी नक्शा और राजस्व अभिलेखों की सत्यप्रति के साथ 20 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से अपनी रिपोर्ट न्यायालय में पेश करनी होगी