भ्रामक पत्रकारिता एवं विज्ञापन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों के संबंध में राज्य स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन प्रशासन को सौपा ज्ञापन

बिलासपुर। सोशल मीडिया आधारित कथित भ्रामक पत्रकारिता एवं विज्ञापन के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतों के संबंध में राज्य स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए बिलासपुर प्रेस क्लब ने राज्य शासन के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर बिलासपुर और एस एस पी  को ज्ञापन सौपकर विषय की गंभीरता को देखते हुए उचित संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किये जाने की मांग की है।

सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि

बिलासपुर प्रेस क्लब आपके संज्ञान में डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाचार सामग्री प्रसारित करने वाले कुछ व्यक्तियों की गतिविधियों के संबंध में गंभीर चिंतायें प्रस्तुत करना चाहता है। बिलासपुर जिले में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वयं को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत करने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर अपुष्ट /भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जाने तथा विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशन के नाम पर अनचितु दबाव अथवा अवैध वसूली की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिनकी जाँच आवश्यक है। यह विषय केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था, जनविश्वास, डिजिटल सूचना की विश्वसनीयता और जिम्मेदार पत्रकारिता से जड़ा हुआ है। ऐसी शिकायतों पर उचित जॉच न होने से वास्तविक पत्रकारों की विश्वसनीयता भी प्रभावित हो सकती है।

बिलासपुर प्रेस क्लब की प्रमुख मांगे

1. डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समाचार प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जाँच हेत संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जाए।

2. विज्ञापन जारी करने की सरकारी प्रक्रिया, स्वीकृति, भगतानु बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।और शिकायत निवारण को पारदर्शी बनाया जाये।

3. विज्ञापन के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित सक्षम एजेंसियों से जाँच कराई जाए।

4. भ्रामक या अपुष्ट सामग्री के मामलों में लागू कानूनों के अंतर्गत निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

5. वास्तविक डिजिटल पत्रकारों, स्वतंत्र पत्रकारों, समाचार संस्थानों और आम नागरिकों के वैध अभिव्यक्ति के अधिकारों की रक्षा करते हुए गैरकानूनी गतिविधियों पर कार्रवाई की जाए।

6. इस विषय पर राज्य स्तर पर उपयक्तु शिकायत निवारण व्यवस्था विकसित करने पर विचार किया जाए। अतिरिक्त सुझाव / आवश्यक पहल किया जाये।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नाम पर पोर्टल चलाने की बढ़ती हुई स्थिति है। इस पर नियंत्रण कसने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को ठोस पहल करनी चाहिए। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोर्टल और पत्रकारिता के नाम पर कार्य करने वालों के लिए न्यूनतम 5 वर्ष का कार्यानुभव अनिवार्य किया जाए चाहे वे प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, या किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कार्य कर चके हों। साथ ही, यदि कोई संस्था फर्जी अनभवु प्रमाण पत्र देकर अपनी जान-पहचान या निजी लाभ के लिए किसी को लाभ दिलाती है, तो उसकी गहन जाँच कर संबंधितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

प्रेस क्लब स्पष्ट करना चाहता है कि यह निवेदन किसी विशेष व्यक्ति या डिजिटल मंच को निशाना बनाने के उद्देश्य से नहीं बल्कि जनहित में निष्पक्ष जाँच पारदर्शिता और काननू के समान अनुपालन की मांग करते हुए प्रस्तुत किया जा रहा है।

जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान  है।

अतः राज्य शासन से अनरोधु है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए उचित संज्ञान लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने की पहल की जाये।

ज्ञापन की प्रतिलिपि . कमिश्नर, जनसम्पर्क विभाग मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ . राज्यपाल, प्रधानमंत्री, भारत सरकार,. केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री,. डी जी पी, छत्तीसगढ़ को भी प्रेषित किया गया है। आज प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल अपर कलेक्टर शिव कुमार. बनर्जी और पुलिस महा निरीक्षक राम गोपाल गर्ग  से मुलाक़ात कर ज्ञापन  सौपा।

निर्मल माणिक/ प्रधान संपादक मोबाइल:- / अशरफी लाल सोनी 9827167176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंगल पाण्डेय उपनगर, अज्ञेय नगर एवं तारामण्डल शाखा के विजयादशमी उत्सव का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ

Fri Oct 30 , 2026
बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंगल पाण्डेय उपनगर, अज्ञेय नगर एवं तारामण्डल शाखा के विजयादशमी उत्सव का पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन दिनाँक 30 अक्टूबर शुक्रवार को भारतीय नगर माधो तालाब,से मुख्य मार्ग से 25 बंगला कॉलोनी, प्रियदर्शिनी नगर होते हुए अज्ञेय नगर पार्क में सम्पन्न हुआ l जिसमें क्रान्ति […]

You May Like

Breaking News